हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बाप रे बाप ! Bhojpuri Movies के किसिंग सीन ने तो Emraan Hashmi को किया फेल

Bhojpuri Movies Kissing Scene: भोजपुरी सिनेमा में कई सुपरस्टार्स ने पर्दे पर किस करने में जरा भी झिझक नहीं दिखाई है। तो चलिए आपको इन भोजपुरी सितारों के किसिंग सीन के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन
image credit: social media

Bhojpuri Movies Kissing Scene: सिनेमा की दुनिया में सितारों को फिल्मों की मांग के अनुसार सीन करने पड़ते हैं। कभी ये सीन बोल्ड हो जाते हैं तो कभी रोमांटिक और कभी पारिवारिक फिल्मों के हिसाब से सीन करने होते हैं। कई बार ये किसिंग सीन भी हो जाते हैं। किसिंग सीन से एक्टर और एक्ट्रेस के बीच की नजदीकियों को दर्शाया जाता है। भोजपुरी सिनेमा में कई सुपरस्टार्स ने पर्दे पर किस करने में जरा भी झिझक नहीं दिखाई है। तो चलिए आपको इन भोजपुरी सितारों के किसिंग सीन के बारे में बताते हैं।

 

यह भी पढ़ें: Bigg Boss में बहन को रोता देख खुद को रोक नहीं पाईं Priyanka Chopra, Mannara Chopra को लेकर कही ये बात

विज्ञापन

 

आम्रपाली दुबे-निरहुआ

भोजपुरी सिनेमा में आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी को बहुत पसंद किया जाता है। निरहुआ के साथ उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। निरहुआ और आम्रपाली दुबे का किसिंग सीन बहुत फेमस हुआ था। दोनों ने ‘सिपाही’ फिल्म के गाने ‘कटोरे-कटोरे’ और ‘निरहुआ सटल रहे’ फिल्म में जबरदस्त किसिंग सीन दिया था।

विज्ञापन

खेसारी लाल यादव-काजल राघवानी

खेसारी और काजल राघवानी ने ‘किस करना एगो कला है पगलू’ गाने में दोनों का किसिंग सीन था। ‘नहीं बलम जी हुए इंप्रेस’ में भी दोनों ने किस किया था।

विज्ञापन

पवन सिंह-अक्षरा सिंह

भोजपुरी में पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी को खूब सराहा जाता है। पवन सिंह और अक्षरा सिंह ने कई फिल्मों में काम किया है। दोनों ने ‘सत्या’ फिल्म के गाने ‘तनि फेरे दी बलम जी करवटिया’ में बेहद रोमांटिक और किसिंग सीन दिए हैं।

विज्ञापन

पवन सिंह-निधि झा

पवन सिंह और एक्ट्रेस निधि झा की फिल्म ‘जिद्दी’ ने भोजपुरी इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। पवन सिंह और निधि का एक जबरदस्त किसिंग सीन इस फिल्म में देखने को मिला था।

विज्ञापन

खेसारी लाल-मणि भट्टाचार्या

खेसारी लाल यादव और मणि भट्टाचार्या की फिल्म ‘जिला चम्पारण’ में दोनों के किसिंग सीन खूब चर्चा में आया था। खेसारी ने मणि भट्टाचार्या समेत कई और एक्ट्रेस के साथ किसिंग सीन दिए हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola