मुंबई: वरुण धवन (Varun Dhawan) की मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्म ‘भेड़िया’ (Bhediya Teaser) का टीजर आखिरकार सामने आ गया है। इस फिल्म को लेकर फैंस का बज्ज कबसे हाई था। अब जल्द ही इस फिल्म का ट्रेलर भी जारी किया जाएगा, जिसकी रिलीज डेट अनाउंस करने के लिए वरुण ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें फिल्म की पहली झलक भी देखने को मिल रही है।
अभी पढ़ें – Adipurush First look poster: सामने आई प्रभास की पहली झलक, इस दिन जारी होगा टीजर
टीजर निर्देशक अमर कौशिक की क्रिएचर-कॉमेडी की दुनिया में एक झलक देती है। एक धमाकेदार रैप की धुन पर सेट, एक मिनट का टीज़र काफी भयावह भी दिख रहा है और दिलचस्प भी। टीजर की शुरुआत एक अंधेरी काली रात से होती है। इसके बाद जंगल के बीचो-बीच स्थित एक घर की झलक देखने को मिलती है और इसके बाद नजर आता है ‘भेड़िया’।
वीडियो में एक आदमी को जंगल में एक भेड़िये द्वारा पीछा करते हुए देखा जा सकता है, जबकि लोगों का एक समूह प्रार्थना कर रहा है तभी वहां मौजूद आग एक भेड़िये का रूप लेती है और अंत में, एक भेड़िया दरवाजे को तोड़कर निकलता है और स्क्रीन पर भेड़िया लिखा हुआ नजर आता है। फिल्म में वरुण धवन के अपोजिट कृति सेनन (Kriti Sanon) नजर आएंगी।
अभी पढ़ें – Ae Pagli Song Out: लव बर्ड्स के लिए बेहद खास है ‘मजा मा’ का नया गाना ‘ऐ पगली’, देखें वीडियो
टीजर तो जारी करते हुए वरुण धवन ने लिखा, ‘बनेंगे इंसान उसका नाश्ता’ भेड़िया का ट्रेलर 19 अक्टूबर 2022 को रिलीज होने जा रहा है।’ बता दें, इस दिन वरुण इंडस्ट्री में अपने 10 साल पूरे कर रहे हैं। एक्टर ने 2012 में करण जौहर की रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। अमर कौशिक द्वारा निर्देशित ‘भेड़िया’ 25 नवंबर को स्क्रीन पर रिलीज होने के लिए तैयार है।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
8 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines