हिंदी न्यूज़/एंटरटेनमेंट/'भाबीजी घर पर हैं' के विभूति नारायण ने बनाया खास रिकॉर्ड, आसिफ शेख की दौलत जानकर चौंक जाएंगे आप
एंटरटेनमेंट
‘भाबीजी घर पर हैं’ के विभूति नारायण ने बनाया खास रिकॉर्ड, आसिफ शेख की दौलत जानकर चौंक जाएंगे आप
टीवी शो 'भाबीजी घर पर हैं' के विभूति नारायण के रूप में पहचाने जाने वाले आसिफ शेख ने एक खास वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं. टीवी का यह शो दशकों से लोगों को एंटरटेन करता आ रहा है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
'भाबीजी घर पर हैं' टीवी के सबसे लोकप्रिय शोज में शामिल है, जो पिछले 10 सालों से दर्शको का भरपूर मनोरंजन करता आ रहा है. शो के चर्चित किरदार अंगूरी भाभी, तिवारी जी, विभूति नारायण और गोरी मेम को फैंस का खूब प्यार मिलता है. हाल ही में इसी शो के फॉर्मेट पर बानी फिल्म 6 फरवरी को रिलीज हुई, जिसे दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. इसी बीच सोशल मीडिया पर विभूति जी का किरदार निभाने वाले एक्टर आसिफ शेख सुर्खियों में आ गए हैं. दरअसल, उनके नाम एक अनोखा रिकॉर्ड बना है. आज हम आपको इस स्टोरी में उनके नेट वर्थ के बारे में बताएंगे.
एक्टर आसिफ शेख आज भले ही ‘भाबीजी घर पर हैं’ के विभूति नारायण मिश्रा के तौर पर घर-घर में मशहूर हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उनका करियर लगभग चार दशक पुराना है. उन्होंने साल 1984 में दूरदर्शन के यादगार शो ‘हम लोग’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था, जहां वह प्रिंस अजय सिंह के रोल में नजर आए. इस शो के बाद आसिफ शेख टीवी दर्शकों के बीच एक जाना-पहचाना नाम बन गए.
टीवी के साथ-साथ उन्होंने फिल्मों में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. ‘प्यार किया तो डरना क्या’ और ‘करण अर्जुन’ जैसी बड़ी फिल्मों में काम करने के अलावा वह ‘यस बॉस’ और ‘दिल मिल गए’ जैसे पॉपुलर टीवी शोज का भी हिस्सा रहे. आज कॉमेडी रोल में जबरदस्त पहचान बना चुके आसिफ शेख का सफर वाकई लंबा और दिलचस्प रहा है.
आसिफ शेख ने टीवी इंडस्ट्री में अपने नाम एक खास और बेहद अनोखी उपलब्धि दर्ज कराई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘भाबीजी घर पर हैं’ में वह अब तक 350 से ज्यादा अलग-अलग किरदार निभा चुके हैं. हैरानी की बात ये है कि इनमें से 35 से अधिक किरदार महिला अवतारों में रहे हैं, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था. इसी जबरदस्त वर्सेटिलिटी की बदौलत आसिफ शेख का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज हो चुका है. एक ही शो में इतने अलग-अलग लुक और कैरेक्टर निभाकर उन्होंने टीवी की दुनिया में एक मिसाल कायम कर दी है.
‘भाबीजी घर पर हैं’ टीवी के सबसे लोकप्रिय शोज में शामिल है, जो पिछले 10 सालों से दर्शको का भरपूर मनोरंजन करता आ रहा है. शो के चर्चित किरदार अंगूरी भाभी, तिवारी जी, विभूति नारायण और गोरी मेम को फैंस का खूब प्यार मिलता है. हाल ही में इसी शो के फॉर्मेट पर बानी फिल्म 6 फरवरी को रिलीज हुई, जिसे दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. इसी बीच सोशल मीडिया पर विभूति जी का किरदार निभाने वाले एक्टर आसिफ शेख सुर्खियों में आ गए हैं. दरअसल, उनके नाम एक अनोखा रिकॉर्ड बना है. आज हम आपको इस स्टोरी में उनके नेट वर्थ के बारे में बताएंगे.