कैसे हुई एक्टर-कॉमेडियन अतुल परचुरे की मौत? डॉक्टर की एक गलती ने छीन लीं सांसें

Atul Parchure Death: मशहूर कॉमेडियन-एक्टर अतुल परचुरे ने 57 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। वह कैंसर से पीड़ित थे।

Atul Parchure Death

Atul Parchure Death

विज्ञापन

Atul Parchure Death: मशहूर एक्टर और कॉमेडियन अतुल परचुरे अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने 57 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। सोमवार को उन्होंने मुंबई में आखिरी सांस ली। अतुल लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। उनके निधन के बाद कुछ सवाल भी उठ रहे हैं। दरअसल, मशहूर एक्टर ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में ये खुलासा किया था कि उनका गलत ट्रीटमेंट किया गया था। जिसकी वजह से और दिक्कतें बढ़ गईं।

इस तरह चला कैंसर का पता 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, अतुल परचुरे ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि जब उनकी शादी को 25 साल पूरे हुए तो वह ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड गए थे। हालांकि तब तक वे ठीक थे। लेकिन कुछ दिनों के बाद ही उन्हें खाने-पीने में समस्या होने लगीं। उन्हें अक्सर उल्टी महसूस होती थी। इसके बाद भाई ने कुछ दवाएं दीं, लेकिन राहत नहीं मिली।

विज्ञापन

फिर डॉक्टरों ने उन्हें अल्ट्रासाउंड कराने को कहा। अल्ट्रासाउंड में पता चला कि मेरे लीवर में लगभग 5 सेंटीमीटर लंबा ट्यूमर है। इसके बाद कैंसर का खुलासा किया। फिर जब मैंने डॉक्टरों से पूछा कि क्या मैं ठीक हो जाऊंगा? तो उन्होंने कहा कि हां, तुम ठीक हो जाओगे। एक्टर ने खुलासा किया था कि इलाज के बाद उनकी हालत और बिगड़ती चली गई।

विज्ञापन

पहला ही प्रॉसेस हो गया गलत 

अतुल ने आगे बताया- ट्रीटमेंट के तहत पहला ही प्रॉसेस गलत हो गया। इससे मेरी पेनक्रियाज प्रभावित हुईं। इसके बाद लगातार समस्याएं होने लगीं। गलत ट्रीटमेंट ने लगातार हालत को खराब कर दिया। स्थिति ये हो गई कि चलना भी मुश्किल हो गया। बात करते-करते लड़खड़ाने लगा। ऐसी स्थिति में भी डॉक्टर ने डेढ़ महीने तक इंतजार करने को कहा।

विज्ञापन

कई साल तक नहीं कर पाए काम 

इसके बाद डॉक्टरों ने ये भी तर्क दिया कि अगर सर्जरी की गई तो मुझे कई साल तक पीलिया रह सकता है। फिर लीवर भी खराब हो जाएगा और बचना मुश्किल हो जाएगा। बाद में डॉक्टर बदलने के बाद मैंने कीमोथेरेपी ली। अतुल परचुरे इसी बीमारी की वजह से कई साल तक काम भी नहीं कर पाए।

विज्ञापन

इन फिल्मों से बनाई पहचान 

अतुल कपिल शर्मा शो के कई साल तक हिस्सा रहे। वह सुमोना के पिता का किरदार निभाते थे। उन्होंने टीवी और कई फिल्मों में काम किया। मराठी की वासु ची सासु, प्रियतमा और तरुण तुर्क म्हातारे अर्का जैसी फिल्मों से उन्होंने पहचान बनाई। उन्होंने सलाम-ए-इश्क, पार्टनर, ऑल द बेस्ट: फन बिगिन्स, खट्टा मीठा, बुड्डा… होगा तेरा बाप और ब्रेव हार्ट जैसी फिल्मों में भी काम किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ