कब होगा एक्टर-कॉमेडियन Atul Parchure का अंतिम संस्कार? कैंसर के दौरान हुआ था गलत इलाज

Actor Atul Parchure Passes Away: कपिल शर्मा शो में लोगों को हंसाने वाले एक्टर का निधन हो गया है। एक्टर के निधन की खबर सुनकर हर कोई हैरान है।

The Kapil Sharma Show Fame Atul Parchure Dies

The Kapil Sharma Show Fame Atul Parchure Dies

The Kapil Sharma Show Fame Atul Parchure Dies: कपिल शर्मा शो में कई किरदारों के जरिए लोगों को हंसा-हंसाकर लोटपोट करने वाले अभिनेता अतुल परचुरे का निधन हो गया है। कुछ साल पहले उन्हें कैंसर हुआ था। अचानक आई उनकी मौत की खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। सोमवार शाम को अतुल ने दम तोड़ दिया। मंगलवार सुबह 11 बजे शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

कैंसर के चलते एक्टर का निधन

टेलीविजन और कई सारी फिल्मों में अपनी जबरदस्त एक्टिंग से लोगों का मनोरंजन करने वाले एक्टर अतुल परचुरे की मौत हो गई है। फिलहाल मौत की वजह क्या है वो तो अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन लंबे समय से एक्टर और कॉमेडियन कैंसर से जंग लड़ रहे थे। उन्हें बहुत साल पहले कैंसर हुआ था, जिसका इलाज चल रहा था। 14 अक्टूबर को एक्टर ने 57 साल की उम्र में दम तोड़ दिया। अतुल ने अब तक कई मराठी और हिंदी फिल्मों और टीवी शो में काम किया था। अतुल की मौत की खबर उस खबर के एक साल बाद आई है जब बताया गया था कि वो कैंसर से जूझ रहे थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ