Box Office Collection: तापसी पन्नू की 'अस्सी' और मृणाल ठाकुर की 'दो दीवाने सहर में' सिनेमाघरों में छाए हुए हैं. दोनों फिल्मों को सोशल मीडिया पर ऑडियंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिला, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर दोनों की कमाई फुस्स हो गई है. ओपनिंग डे पर अच्छी कमाई करने के बाद बॉक्स ऑफिस पर अब दोनों की कमाई फुस्स होती दिखाई दे रही है. वहीं दूसरी ओर शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' भी अभी तक बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है. चलिए आपको भी बताते हैं तीनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की है?
'अस्सी' ने कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार तापसी पन्नू की 'अस्सी' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं. फिल्म ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 75 लाख की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 8.05% रही. वहीं सुबह के शो 4.09%, दोपहर के शो 8.29%, शाम के शो 8.99% और रात के शो 10.82% रहे. फिल्म ने भारत में अब तक 4.95 करोड़ की कमाई कर ली है. वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 5.85 करोड़ है.
यह भी पढ़ें: 13 साल की उम्र में इस दिग्गज कलाकार की मां बनी थीं Sridevi, पुराना किस्सा हुआ वायरल
'दो दीवाने सहर में' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की 'दो दीवाने सहर में' की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन 65 लाख की कमाई की. भारत में अब तक फिल्म ने 4.85 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में ये आंकड़ा 5.75 करोड़ पहुंच गया है. भले ही फिल्म की कमाई कम हुई हो लेकिन मृणाल और सिद्धांत की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ में कौन है ‘बड़े साहब’? रिलीज से पहले गुमनाम विलेन को लेकर फैंस हुए कन्फ्यूज
'ओ रोमियो' का अब तक का कलेक्शन
वहीं दूसरी ओर शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने बॉक्स ऑफिस पर 11वें दिन 1.65 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने जहां 57.45 करोड़ की कमाई की, वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 90.85 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें शाहिद कपूर के साथ-साथ तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, फरीदा जलाल, दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया और विक्रांत मैसी भी लीड रोल में हैं.
Box Office Collection: तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ और मृणाल ठाकुर की ‘दो दीवाने सहर में’ सिनेमाघरों में छाए हुए हैं. दोनों फिल्मों को सोशल मीडिया पर ऑडियंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिला, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर दोनों की कमाई फुस्स हो गई है. ओपनिंग डे पर अच्छी कमाई करने के बाद बॉक्स ऑफिस पर अब दोनों की कमाई फुस्स होती दिखाई दे रही है. वहीं दूसरी ओर शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ भी अभी तक बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है. चलिए आपको भी बताते हैं तीनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की है?
‘अस्सी’ ने कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं. फिल्म ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 75 लाख की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 8.05% रही. वहीं सुबह के शो 4.09%, दोपहर के शो 8.29%, शाम के शो 8.99% और रात के शो 10.82% रहे. फिल्म ने भारत में अब तक 4.95 करोड़ की कमाई कर ली है. वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 5.85 करोड़ है.
यह भी पढ़ें: 13 साल की उम्र में इस दिग्गज कलाकार की मां बनी थीं Sridevi, पुराना किस्सा हुआ वायरल
‘दो दीवाने सहर में’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की ‘दो दीवाने सहर में’ की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन 65 लाख की कमाई की. भारत में अब तक फिल्म ने 4.85 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में ये आंकड़ा 5.75 करोड़ पहुंच गया है. भले ही फिल्म की कमाई कम हुई हो लेकिन मृणाल और सिद्धांत की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ में कौन है ‘बड़े साहब’? रिलीज से पहले गुमनाम विलेन को लेकर फैंस हुए कन्फ्यूज
‘ओ रोमियो’ का अब तक का कलेक्शन
वहीं दूसरी ओर शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर 11वें दिन 1.65 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने जहां 57.45 करोड़ की कमाई की, वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 90.85 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें शाहिद कपूर के साथ-साथ तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, फरीदा जलाल, दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया और विक्रांत मैसी भी लीड रोल में हैं.