जरीन खान की मां का हुआ निधन, एक्ट्रेस पर टूटा दुखों का पहाड़; कब और कहां होगा अंतिम संस्कार?

Zareen Khan Mother Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान की मां का निधन हो गया है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी है.

zareen khan mother parveen khan passed away

Zareen Khan Mother Death: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जरीन खान पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. सलमान खान की एक्ट्रेस की मां का निधन हो गया है. एक्ट्रेस ने इस दुखद खबर की जानकारी अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है. जरीन खान की मां लंबे समय से बीमार चल रही थीं और अस्पताल में भर्ती थीं. जरीन खान ने अपने फैंस से इस दुख की घड़ी में उनके साथ रहने की अपील की है.

विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती थीं एक्ट्रेस की मां

जरीन खान की मां उम्र संबंधी बीमारी से जूझ रही थीं. अक्टूबर 2025 में एक्ट्रेस की मां परवीन खान को खराब तबीयत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इस दौरान जरीन खान ने अपने फैंस को अपनी मां की हेल्थ अपडेट भी शेयर की थी. हालांकि कुछ टाइम बाद परवीन खान घर भी आ गई थीं, साल 2026 में उन्हें अस्पताल में फिर से एडमिट कराया गया था. वहीं अब एक्ट्रेस की मां का निधन हो गया है.

विज्ञापन

कहां और कब होगा अंतिम संस्कार?

जरीन खान ने अपनी मां के निधन की जानकारी देते हुए अंतिम संस्कार से जुड़ी डिटेल्स भी शेयर की हैं. पोस्ट में लिखा गया, ‘ये सूचित किया जाता है कि हमारी प्रिय परवीन खान, जरीन खान और सना खान की माता 8 अप्रैल को शांतिपूर्वक स्वर्ग सिधार गई हैं. उनका अंतिम संस्कार 8 अप्रैल सुबह 10 बजे वर्सोवा मुस्लिम कब्रिस्तान, अमधेरी पश्चिम, मुंबई में किया जाएगा. अल्लाह उन्हें जन्नतुल फिरदौस में सर्वोच्च स्थान प्रदान करें. आमीन!’

विज्ञापन

जरीन खान ने सलमान खान संग किया था डेब्यू

बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को एंटरटेन कर चुकी हैं. एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान की फिल्म ‘वीर’ से की थी. इस फिल्म में सलमान खान के साथ एक्ट्रेस की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था. वहीं अब एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो अक्सर समजा से जुड़े मुद्दों पर भी बात करती नजर आती हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ