'AA22xA6' अब हुई 'Raaka', अल्लू अर्जुन ने खूंखार पोस्टर के साथ फैंस को दिया रिटर्न गिफ्ट

Allu Arjun Raaka Poster Released: अल्लू अर्जुन, आज यानी 8 अप्रैल को अपना 44वां बर्थडे मना रहे हैं. उनकी मोस्ट अवेटड फिल्म AA22xA6 का नाम बदल गया है. अब इस फिल्म का नाम Raaka है, जिसका पोस्टर रिलीज हो गया है. इसमें अल्लू अर्जुन का धमाकेदार लुक फैंस का काफी पसंद आया है.

allu arjun raaka

allu arjun raaka

Allu Arjun New Movie Raaka Poster: आज अल्लू अर्जुन अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर उनकी नई फिल्म AA22xA6 का पहला पोस्टर रिलीज हुआ. अब उसकी फिल्म AA22xA6 को Raaka नाम बदलकर रख दिया गया है. यह पोस्टर उनके फैंस के लिए जन्मदिन का तोहफा है. इस मौके पर फिल्म की टीम ने उन्हें और उनके फैंस को ये बड़ा सरप्राइज दिया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टर में क्या है खास?

फिल्म का पहला पोस्टर काफी रहस्यमयी और मजबूत दिखता है. पोस्टर में अल्लू अर्जुन का साइड लुक बड़ा भयानक नजर आ रहा है. इसमें वे बिना बालों के नजर आ रहे हैं. साथ ही भालू जैसे बड़े नाखून और रोएदार हाथ फिल्म को और रहस्यमई बना रहे हैं. यह देखकर लगता है कि फिल्म Raaka में अल्लू अर्जुन का किरदार बहुत पावरफुल और अलग होने वाला है. Raaka के पोस्टर में कहानी रोमांचक और बड़ी स्केल की होगी.

फिल्म की रिलीज डेट

पोस्टर में फिल्म की रिलीज डेट अभी नहीं बताई गई है. फिल्म के निर्देशक अटली की यह फिल्म Raaka अपने खूंखार अंदाज में काफी धांसू लुक दे रही है. बता दें कि अटली की यह अल्लू अर्जुन के साथ पहली फिल्म है. वहीं प्रोडक्शन हाउस सन पिक्चर्स है. फिल्म में दीपिका पादुकोण हीरोइन हैं. यह पैन इंडिया फिल्म है, यानी पूरे भारत में एक साथ रिलीज होगी. लोग इसे साइंस फिक्शन या थ्रिलर टाइप की फिल्म मान रहे हैं. बता दें कि यह फिल्म लगभग 7 भाषाओं में रिलीज होगी.

विज्ञापन

फैंस में कितना उत्साह?

Raaka फिल्म का पोस्टर जैसे ही रिलीज हुआ, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने इसे शेयर करना शुरू कर दिया. सब कह रहे हैं कि यह जन्मदिन का सबसे अच्छा गिफ्ट है. पोस्टर का लुक देखकर फैंस बहुत उत्सुक हैं. जल्द ही सिनेमाघरों में दीपिका पादुकोण के साथ अल्लू अर्जुन की यह खास जोड़ी नजर आने वाली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ