फिर सुर्खियों में छाए Rajpal Yadav! सलमान खान ने थामा एक्टर का हाथ, जानें क्या है पूरा मामला?

Rajpal Yadav Screen Awards 2026 Controversy: बॉलीवुड सितारे Rajpal Yadav फिर सुर्खियों में छाए हुए हैं. पिछली बार चेक बाउंस कंट्रोवर्सी के लिए चर्चित थे. लेकिन इस बार अवॉर्ड फंक्शन में हुई बेज्जती को लेकर चर्चा का विषय बन गए. बात आगे तब और बढ़ी, जब खुद सलमान खान ने भी एंट्री ले ली.

Rajpal Yadav Screen Awards 2026 Controversy

Rajpal Yadav Screen Awards 2026 Controversy

Saurabh Dwivedi Rajpal Yadav Joke Controversy: राजपाल यादव बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कॉमेडियन हैं. वे अपने मजाकिया अंदाज से लोगों का दिल खूब लुभाते हैं. दर्शकों के साथ हमेशा हंसते मुस्कुराते वे कई बार नजर आए होंगे. लेकिन पिछले कुछ समय से वे लगातार कई कंट्रोवर्सीज के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं. आइए जानते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

राजपाल यादव की पहली कंट्रोवर्सी

राजपाल यादव पर 9 करोड़ रुपए का चेक बाउंस का केस चल रहा है. यह मामला पुराना है. साल 2010 में उन्होंने अपनी फिल्म बनाने के लिए पैसे उधार लिए थे. फिल्म अच्छी नहीं चली तो कर्ज बढ़ता गया. हाल ही में अदालत ने उन्हें तिहाड़ जेल में सरेंडर करने को कहा. वे जेल गए और वहां से भावुक होकर बोले कि उनके पास पैसे नहीं हैं. इस घटना ने पूरे देश का ध्यान खींचा.

मदद के लिए लोग आए सामने

इस दौरान मदद के लिए पूरा देश साथ आया. फिल्म इंडस्ट्री से कई लोग जैसे सोनू सूद, अजय देवगन, सलमान खान, वरुण धवन आदि. सभी लोगों ने भावनात्मक सपोर्ट देने के साथ साथ आर्थिक सहायता भी की. इससे राजपाल को राहत मिली और वे जेल से बाहर आ सके.

विज्ञापन

अवॉर्ड फंक्शन में हुआ बवाल

तिहाड़ जेल कांड के बाद राजपाल अपनी आने वाली फिल्म Bhooth Bangla के प्रमोशन में बिजी हो गए. इसी बीच हाल ही में स्क्रीन अवॉर्ड 2026 में राजपाल आए. वहां पर होस्ट सौरभ द्विवेदी ने उनके साथ चेक बाउंस केस पर मजाक किया. राजपाल इस पर थोड़े असहज हुए, लेकिन उन्होंने शांत होकर जवाब दिया. उन्होंने कहा कि रुपया-डॉलर ऊपर-नीचे हो रहा है, कुछ समझ नहीं आ रहा.

विज्ञापन

सौरभ द्विवेदी का विरोध

सौरभ द्विवेदी का वह मजाक राजपाल फैंस को पसंद नहीं आया. यह वीडियो वायरल हो गया. कई लोगों ने होस्ट की मजाक को संवेदनहीन बताया. इस पर सलमान खान ने भी एंट्री ले ली और X पर लंबा चौड़ा पोस्ट कर दिया.

सलमान खान ने क्या लिखा?

सलमान ने सोशल मीडिया पर लिखा कि राजपाल भाई 30 साल से काम कर रहे हैं. वे अपना काम अच्छे से जानते हैं और फिल्मों में वैल्यू जोड़ते हैं. सलमान ने कहा, “काम तो आपको बहुत मिलेगा और इसी डॉलर रेट पर मिलेगा.” उन्होंने राजपाल को दिल से काम करने की सलाह दी. सलमान का यह बयान बहुत सराहा गया. इससे दिखा कि बॉलीवुड में अभी भी कुछ लोग एक-दूसरे का साथ देते हैं. इस पर राजपाल यादव ने सलमान के ट्वीट पर धन्यवाद दिया.

विज्ञापन

राजपाल यादव ने वीडियो किया रिलीज

इन सब कंट्रोवर्सी के बीच राजपाल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया, जिसमें सौरभ द्विवेदी वाले मजाक पर उन्होंने खुद अपने फैंस से अपील की. उन्होंने कहा कि अवॉर्ड शो के दौरान उनके कर्ज और कोर्ट केस को लेकर किया गया मजाक एक “जनरल स्किट” का हिस्सा था, जिसे वैश्विक अर्थव्यवस्था और युद्ध जैसे विषयों पर संदेश देने के लिए डिजाइन किया गया था. उन्होंने सौरभ द्विवेदी और जाकिर खान को अपना “छोटा भाई” और परिवार का हिस्सा बताया. उन्होंने प्रशंसकों से अपील की कि वे उन्हें ट्रोल करना या उनकी निंदा करना बंद करें.

गलतफहमी का हुए शिकार

राजपाल ने वीडियो के माध्यम से लोगों को समझाया कि कभी-कभी फिल्मों की तरह असल जीवन में भी किसी सीन का सही मतलब दर्शकों तक नहीं पहुंच पाता, जिससे गलतफहमी पैदा हो जाती है. उन्होंने नेटिजन्स से आग्रह किया कि सौरभ द्विवेदी के खिलाफ नफरत न फैलाएं, क्योंकि उनके सम्मान में पूरे ऑडिटोरियम ने खड़े होकर तालियां बजाई थीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ