Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 20: वर्ल्डवाइड कलेक्शन में ‘धुरंधर 2’ की रफ्तार तेज, क्या Pushpa 2 का टूटेगा रिकॉर्ड?

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘Dhurandhar 2’ इन दोनों बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई कर रही है. फिल्म ने कमाई के मामले में एक नया रिकॉर्ड हासिल किया है. चलिए जानते हैं कि फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने 20वें दिन कुल कितने का कारोबार किया है.

dhurandhar

Dhurandhar 2 ने 20वें दिन कितने का किया कलेक्शन ?

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर द रिवेंज दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. यह एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है, जो कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ रही है. रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 में  लीड संजय दत्त, आर माधवन, सौम्या टंडन, राकेश बेदी और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार अहम किरदार नजर आए हैं. यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. बता दें कि फिल्म के मेकर्स ने धुरंधर 2 को रिलीज करने से पहले इसका पेड़ प्रीव्यू रखा था, जिसमें मूवी ने 43 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था.

विज्ञापन
विज्ञापन

‘धुरंधर’ ने 20वें दिन कितने का किया कलेक्शन

आपको बता दें कि बीते रात भारतीय क्रिकेट टीम का स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने भी रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर द रिवेंज की जमकर तारीफ की है. धुरंधर 2 ने अपने ओपनिंग डे पर 102 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, तो वहीं फिल्म ने एक हफ्ते में  674.17 करोड़ रुपये कमा डाले थे. फिल्म धुरंधर 2 ने अब तक कई सारी फिल्मों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. आदित्य धर की फिल्म धुरंधर द रिवेंज ने 20 दिन यानी आज 10.10 करोड़ रुपये कमा डाले हैं. मूवी ने अब तक भारतीय बाजार में 1,033.37 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, तो वहीं फिल्म ने दुनियाभर में 1,637.21 करोड़ रुपये छापे हैं.

विज्ञापन

क्या ‘पुष्पा 2’ का टूटेगा रिकॉर्ड

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लु अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 ने दुनियाभर में 1,742.10 करोड़ रुपये कमाए थे. दरअसल, रणवीर सिंह की फिल्म इसी रफ्तार से कमाई करेगी, तो यह फिल्म पुष्पा 2 का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड तोड़ सकती है. इतना ही नहीं आमिर खान की फिल्म दंगल के रिकॉर्ड को भी चकना चूर कर सकती है. दरअसल, रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर पार्ट 1 5 दिसंबर 2025 को रिलीज की गई थी. इस मूवी ने दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था. 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ