800 करोड़ का ‘पंजा’ आउट! अब AA22xA6 के नाम से उठेगा पर्दा, डेट-टाइम लॉक

Allu Arjun Film AA22xA6: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म AA22xA6 के टाइटल रिवील पर अपडेट सामने आया है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म का टाइटल कब रिवील होगा?

AA22xA6

AA22xA6. image credit- social media

Allu Arjun Film AA22xA6: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म AA22xA6 को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. आज 7 मार्च को इस फिल्म का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है, जो बेहद कमाल है और फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. इस पोस्ट के साथ फिल्म के टाइटव रिवील की जानकारी भी दी गई है. आइए जानते हैं फिल्म के टाइटल से जुड़ी ये डिटेल्स…

विज्ञापन

कब रिलीज होगा AA22xA6 का टाइटल?

दरअसल, अल्लू अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इसके टाइटल को लेकर जानकारी दी है. अल्लू अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा है कि टाइटल पोस्टर कल (8 मार्च) को 11 बजे रिलीज होगा. वहीं, अगर इस पोस्टर की बात करें तो फिल्म के पोस्टर में एक खूंखार जानवर का पंजा नजर आ रहा है.

विज्ञापन

फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट

गौरतलब है कि कल यानी 8 मार्च को अल्लू अर्जुन का बर्थडे है. ऐसे में एक्टर के बर्थडे पर ही फैंस को ये बड़ी ट्रीट मिलेगी और फिल्म का नाम रिवील किया जाएगा. इस खबर से फैंस बेहद एक्साइटेड हो गए हैं. साथ ही हालिया रिलीज हुए पोस्टर की भी जमकर तारीफ की जा रही है. बता दें कि इस फिल्म का बजट 800-900 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, तो लोग इसे 800 करोड़ का पंजा बता रहे हैं.

वीएफएक्स पर मोटा खर्चा

फिल्म का बजट भले ही 800-900 करोड़ रुपये बताया जा है, लेकिन सिर्फ वीएफएक्स पर ही 350 से 400 करोड़ रुपये (हॉलीवुड स्तर के विजुअल इफेक्ट्स) का खर्चा बताया जा रहा है. जानकारी की मानें तो सुनने में आया है कि फिल्म में हॉलीवुड लेवल वाले विजुअल इफेक्ट्स देखने को मिलेंगे. हालांकि, इसका पता फिल्म की रिलीज के बाद ही पता लगेगा.

विज्ञापन

फिल्म की कास्ट

इसके अलावा ये भी कहा जा रहा है कि इस फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन को 175 करोड़ (+ प्रॉफिट शेयरिंग) बतौर फीस मिलेंगे. साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि फिल्म के ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीदे हैं. कथित तौर पर 600 करोड़ रुपये में डिजिटल अधिकार खरीदे गए हैं, लेकिन अभी कंफर्म कुछ भी नहीं है. इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा दीपिका पादुकोण, रश्मिका मंदाना और जान्हवी कपूर के नजर आने की चर्चा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ