‘धुरंधर 2’ में कौन है ‘बड़े साहब’? रिलीज से पहले गुमनाम विलेन को लेकर फैंस हुए कन्फ्यूज

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ में बड़े साहब कौन हैं? आप भी इसके बारे में जानना चाह रहे हैं, तो अभी तक इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. दरअसल, फिल्म को रिलीज होने में अब एक महीने से भी कम का समय बचा है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

dhurandhar 2

धुरंधर 2 कब होगी रिलीज

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह की स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ को लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इतना ही नहीं लोग यह भी जानने की कोशिश कर रहे है कि फिल्म ‘धुरंधर 2’ में बड़े साहब का किरदार कौन निभा रहा है. आदित्य धर की डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ को लोगों ने खूब पसंद किया है. इस फिल्म ने दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है, तो वहीं फिल्म ने भारत में 800 करोड़ रुपये से ज्यादा नोट छापे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

कब रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’ फिल्म

‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ फिल्म की बात करें, तो यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसा कहे कि लोग फिल्म से ज्यादा बड़े साहब के गुमनाम किरदार के बारे में ज्यादा जानना चाहते हैं, जो हमजा अली मजारी (रणवीर सिंह) के जीवन का एक बड़ा खतरनाक विलेन है. दरअसल, इंटरनेट पर कई तरह की अपुष्टी रिपोर्ट चलाई जा रही है, जिसमें ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ की कहानी के बारे में बताया जा रहा है. इस तरह की रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि हमजा अली मजारी के अपोजिट रोल में शेर-ए-बलूच का उदय दिखाया गया है.

विज्ञापन

‘धुरंधर 2’ में कौन है बड़े साहब

‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ फिल्म के बड़े साहब के किरदार से कोई पर्दा नहीं उठा है. आपको बता दें कि फिल्म मेकर्स की ओर से अभी तक बड़े साहब के रोल की कोई जानकारी साझा नहीं की गई है. ‘धुरंधर 2’ के कलाकारों की बात करें, तो इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन अहम रोल में नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं फिल्म ‘धुरंधर 2’ में अक्षय खन्ना का भी किरदार देखने को मिलने वाला है. 

विज्ञापन

‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्सिक’ कौन मारेगा बाजी

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ और साउथ के सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. दोनों फिल्मों को लेकर काफी बज देखने को मिल रहा है. अब देखने वाली बात यह होगी दोनों फिल्मों में से कौन कमाई के मामले में नया रिकॉर्ड बना सकता है. 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ