13 साल की उम्र में इस दिग्गज कलाकार की मां बनी थीं Sridevi, पुराना किस्सा हुआ वायरल

बॉलीवुड की मशहूर दिवंगत अभिनेत्री श्री देवी को इंडस्ट्री में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काफी सराहना मिली थी. उन्होंने महज 13 साल की उम्र अपने से बड़े सुपरस्टार रजनीकांत की सौतेली मां का किरदार निभाया था. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

sridevi

श्रीदेवी ने 13 साल की उम्र में निभाया था मां किरदार

विज्ञापन

हिंदी सिनेमा की मशहूर अदाकारा दिवंगत श्रीदेवी का नाम जब भी लिया जाता है, तो उनका मासूम भरी मुस्कान लोगों को याद आ जाती है. श्रीदेवी ने बॉलीवुड में कई बड़ी फिल्मों में काम किया है. जैसे- मिस्टर इंडिया और चालबाज जैसी फिल्मों में काम किया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि श्री देवी ने महज 13 साल की उम्र में अपने से बड़े फिल्म एक्टर रजनीकांत की सौतेली मां का रोल प्ले किया था. जैसी यह किस्सा सामने आया, तो लोग सोचने पर मजबूर हो गए की ऐसा कैसे हो सकता है.

यह भी पढ़ें: OTT पर रिकॉर्ड बना रही 2 घंटे 37 मिनट की ये कॉमेडी फिल्म, 5 महीने से टॉप 10 में कायम है दबदबा

विज्ञापन

श्रीदेवी ने फिल्म दुनिया में कब रखा था कदम

लेकिन श्रीदेवी का यह किरदार यह साबित करता है कि वो बचपन से ही कितनी बड़ी अभिनेत्री रही हैं. आपको बता दें कि श्रीदेवी का असली नाम श्री अम्मा यंगर अय्यप्पन था. श्रीदेवी ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत महज 4 साल उम्र में ही कर ली थी. बता दें कि उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम शुरू किया था. हालांकि, उस दौर में चाइल्ड आर्टिस्ट के रोल काफी सीमित हुआ करते थें. लेकिन दिवंगत श्रीदेवी ने अपने अभिनय से सबके सामने अपनी अलग पहचान बनाई थी.

13 साल की उम्र में निभाया था मां का किरदार

आपको बता दें कि श्रीदेवी ने धीरे-धीरे तेलुगु, तमिल और मलयालम फिल्मों में काम करने लगी थी. हालांकि, उन्होंने काम के चक्कर में पढ़ाई को रोका नहीं था, वो काम और पढ़ाई साथ में लेकर चल रही थी. साल 1970 में आई फिल्म Moondru Midichu में उन्होंने अपने से बड़े बेटे की सौतेली मां का रोल प्ले किया था. दिलचस्प बात यह है की वो सिर्फ 13 साल की थी और उनके बेटे के किरदार रजनीकांत ने निभाया था. दरअसल, श्री देवी ने अपने किरदार को इतनी शिद्दत से निभाया था कि उनकी हर तरफ खूब तारीफ हो रही थी. आज लोग रजनीकांत को थलाइवा के नाम से जानते हैं. लेकिन साल 2018 में श्री देवी का निधन हो गया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ