Ashnoor Kaur बनना चाहती हैं Bigg Boss की यंगेस्ट विनर, सलमान खान ने की एक्ट्रेस की मैच्योरिटी की तारीफ
अशनूर कौर ने बिग बॉस प्रीमियर के दौरान कहा की वो बिग बॉस की यंगेस्ट विनर बनना चाहती हैं। हालांकि उनकी उम्र को लेकर उनकी मैच्योरिटी पर सवाल उठ रहे हैं मगर वो कॉंफिडेंट हैं। जानिये किस बात पर सलमान ने की उनकी तारीफ की ?
अशनूर कौर ने बिग बॉस 19 के प्रीमियर पर कहा की वो बिग बॉस की यंगेस्ट विनर बनना चाहती हैं। जानिये ऐसा कौन सी बात है जिसकी वजह से वो इस घर में रहने के लिए लोगों को अनफिट लगती हैं और उसपर उनका जवाब। आपको बताएंगे कि, सलमान ने क्यों की अशनूर कि तारीफ ?
Big बॉस 19 के ग्रैंड प्रीमियर पर अशनूर की एंट्री फर्स्ट कंटेस्टेंट के तौर पर हुई। सलमान ने अशनूर से जब पूछा कि, वो सबसे पहले तो आ गई हैं लेकिन सबसे पहले ही चली जाएंगी या सबसे आखिर में ? इसपर अशनूर ने कहा, “नहीं नहीं सर मुझे, नहीं लगता की कोई इतना यंग विनर अब तक बिग बॉस की हिस्ट्री में बना होगा तो मैं वो खिताब हासिल करना चाहूँगी।” सलमान ने इमेज तराजू के खेल में अशनूर को बताया की जनता उन्हें लेकर ऐसा सोचती हैं की वो शो में होने के लिए बहुत छोटी हैं। लेकिन अशनूर ने इस तराजू को एक्सपीरियंस और मैच्योरिटी से बैलेंस कर दिया। अशनूर ने ये भी कहा कि, ‘“मैं इस इंडस्ट्री में तबसे काम कर रही हूँ जबसे मैं साढ़े चार साल की थी, तो इस इंडस्ट्री में इतने सारे लोगों के साथ काम करके, सेम वर्क एनवायरनमेंट शेयर करके, हम उम्र से पहले मैच्योर हो जाते हैं हमें लोगों से डील करने का तरीका आ जाता है। तो मुझे नहीं लगता की मैं शो के लिए यंग हूँ।”
सलमान ने प्रीमियर में ही अशनूर कि तारीफ कर दी। सलमान ने कहा की अशनूर बहुत मैच्योर हैं उन्होंने बहुत सारा काम किया है। सलमान ने एक एक करके अशनूर के सारे टीवी शोज और जिन फिल्मों में वो नजर आई यानि ‘मनमर्जियां’ और ‘संजू’ का भी नाम लिया। साथ ही उन्होंने अशनूर को ये सलाह भी दी की उन्हें कॉंफिडेंट होने के साथ बैलेंस भी मेंटेन करके रखना चाहिए।
दरअसल अशनूर ने जब कहा की वो इंडस्ट्री में काम करके बहुत से लोगों से मिल के मैच्योर हो गई हैं तो सलमान ने उनकी चुटकी लेते हुए कहा, “मैं तो इंडस्ट्री में 30-40 साल से काम कर रहा हूँ मैं क्यों नहीं हो पाया मच्योर? शायद मैं मैच्योर लोगों से मिला ही नहीं वरना आज मैं भी आपकी तरह मैच्योर होता। इस बात पर दोनों खूब हँसे।