हाथों में हाथ डाले दिखे Ashish Chanchlani और Elli AvrRam, आखिर क्या है माजरा?

Ashish Chanchlani Elli AvrRam: आशीष चंचलानी और बॉलीवुड एक्ट्रेस एली एवराम हाल ही में एक इवेंट में साथ में नजर आए हैं। इन दोनों को काफी करीब देखा गया, जिसके बाद कई तरह की अफवाहें उड़ रही हैं।

Ashish Chanchlani Elli AvrRam

Ashish Chanchlani Elli AvrRam File Photo

विज्ञापन

Ashish Chanchlani Elli AvrRam: हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस एली एवराम को सोशल मीडिया स्टार के साथ देखा गया है। इसके बाद से खबरों का बाजार गर्म हो गया है। जिसके साथ एक्ट्रेस पब्लिक्ली स्पॉट हुई हैं, वो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आशीष चंचलानी हैं। इन दोनों को हाल ही में Elle List 2025 इवेंट में साथ में देखा गया। इस दौरान दोनों पैपराजी के सामने साथ में पोज देते हुए नजर आए। एली एवराम और आशीष चंचलानी को हाथों में हाथ डाले देख एक बार को तो फैंस भी हैरान रह गए।

एली एवराम और आशीष चंचलानी के बीच पक रही कौन-सी खिचड़ी?

अब इन दोनों को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ लोग आशीष और एली को साथ देख इनके डेटिंग करने के कयास लगा रहे हैं। तो कुछ लोग सोच में पड़ गए हैं कि आखिर इन दोनों के बीच कौन-सी खिचड़ी पक रही है? ये जोड़ी कैसे बनी? वहीं, ऐसी भी रूमर्स उड़ रही हैं कि कहीं ये दोनों किसी प्रोजेक्ट के लिए तो साथ नहीं आए हैं? इन दोनों ने साथ में पोज देकर सबका अटेंशन ग्रैब कर लिया है। अब हर तरफ एली एवराम और आशीष चंचलानी के ही चर्चे हो रहे हैं।

विज्ञापन

मैचिंग आउटफिट में हाथों में हाथ डेल दिखे एली और आशीष

आपको बता दें, आशीष चंचलानी इस दौरान ब्लैक सूट में नजर आए थे। वेट लॉस करने के बाद वो वैसे भी फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच रहे हैं। इसी बीच एली एवराम के साथ मैचिंग आउटफिट ने उन्हें और भी सुर्खियों में ला दिया। एक्ट्रेस ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस में बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश लगीं। ये दोनों साथ में बेहद अच्छे लगे। अब इन दोनों को साथ में देखकर फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि जल्द ही ये दोनों किसी प्रोजेक्ट में साथ नजर आ सकते हैं।

विज्ञापन

फैंस हुए एक्साइटेड

हालांकि, अभी तक इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि इन दावों में कितनी सच्चाई है। फिलहाल फैंस के बीच काफी क्यूरियोसिटी है कि आखिर इन दोनों के बीच चल क्या रहा है? इन दोनों की जोड़ी ने सोशल मीडिया यूजर्स का अटेंशन लूट लिया है। आपको बता दें, आशीष इंटरनेट की दुनिया में काफी पॉपुलर हैं। अगर ये दोनों साथ में नजर आते हैं तो ये दोनों के लिए ही बेहतर होगा और फैंस के लिए भी किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ