इंडियाज गॉट लेटेंट के बाद एक और विवाद में फंसीं अपूर्वा मखीजा, सबरीना कारपेंटर के कॉन्सर्ट में किया हंगामा, वीडियो वायरल

अपूर्वा मखीजा को लेकर अभी ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ वाला विवाद ही बंद नहीं हुआ था कि अपूर्वा फिर से चर्चा में आ गई हैं और नए विवाद में उनका नाम आया है।

Apoorva Mukhija

Apoorva Mukhija

विज्ञापन

पॉपुलर शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को लेकर हुआ विवाद अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस विवाद को लेकर कुछ ना कुछ सुनने में आ ही जाता है। विवाद की वजह से रणवीर अल्लाहबादिया, समय रैना, अपूर्वा मखीजा, आशीष चंचलानी सहित कई लोग चर्चा में हैं। ये विवाद अभी खत्म भी नहीं हुआ कि अपूर्वा मखीजा का नाम एक और विवाद में फंसता नजर आ रहा है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

अपूर्वा मखीजा का वीडियो वायरल

दरअसल, रेडिट पर अपूर्वा मखीजा का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अपूर्वा एक कॉन्सर्ट में नजर आ रही हैं। इस दौरान अपूर्वा खुशी से डांस कर रही हैं और लिप-सिंगिग भी कर रही हैं। इस दौरान अपूर्वा अपने फोन के कैमरे का फ्लैश ऑन करके वीडियो रिकॉर्ड कर रही हैं और उनके ऐसा करने से कथित तौर पर वहां मौजूद लोगों को परेशानी हो रही थी।

विज्ञापन

सिक्योरिटी गार्ड ने सीट पर जाने को कहा

इस वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि एक सुरक्षा गार्ड, अपूर्वा पर टॉर्च से लाइट लगाता है और उन्हें उनकी सीट पर जाने के लिए कहता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए फ्रेंच में लिखा गया है कि POV: हम कॉन्सर्ट में थे और वो अपना वीडियो बना रही थी, सिक्योरिटी गार्ड ने उसे अपनी सीट पर जाने के लिए कहा, लेकिन उसने परवाह नहीं की।

यूजर्स ने किए कमेंट्स

इसी वीडियो के लास्ट में अपूर्वा कुछ कहती भी नजर आ रही हैं। हालांकि, वो क्या कह रही हैं वो समझ नहीं आ रहा है, लेकिन लास्ट में वो चिढ़कर कहती है कि मैं थप्पड़ मार दूंगी उनको। वहीं, अब रेडिट यूजर्स भी इस वीडियो पर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो को देखने के बाद कमेंट किया कि पैसा, क्लास नहीं खरीद सकता।

विज्ञापन

क्या बोली पब्लिक?

एक दूसरे यूजर ने लिखा कि तुम लोगों ने इसको सिर पर चढ़ा लिया था। तीसरे यूजर ने लिखा कि शर्मनाक। चौथे यूजर ने लिखा कि इंटरनेशनल बेइज्जती। एक और यूजर ने लिखा कि इसको इंस्टा पर वापस मत आने दो। एक और ने लिखा कि वो कॉन्सर्ट भी नहीं देख रही है। एक अन्य ने कहा कि करवा ली ना इंटरनेशनल बेइज्जती। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ