Anupamaa में 'मान' की कहानी पर लगेगा ब्रेक, 'काजल' होगी लीड कैरेक्टर! जानें कौन है वो?

Anupamaa Latest Update: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना का शो ‘अनुपमा’ अपने लीप को लेकर काफी चर्चा में बना हुआ है। इस बीच लेटेस्ट अपडेट आया है, जो शो की कहानी को पूरी तरह से बदलकर रख देगा।

Anupamaa Latest Update

Anupamaa Latest Update.

विज्ञापन

Anupamaa Latest Update: राजन शाही का पॉपुलर टीवी शो ‘अनुपमा‘ पिछले कई साल से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है। TRP रेस में भी रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना का शो हमेशा टॉप पर रहता है। कहानी पर बात करें तो इन दिनों शो में काफी हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। एक तरफ अनुज अपने दिल की बात अनुपमा से कहता है लेकिन अनु उससे शादी करने से मना कर देती है। वहीं दूसरी ओर मीनू और सागर की कहानी अलग ही मोड़ ले चुकी है। दोनों के सीक्रेट अफेयर की बात अनुपमा को पता चल चुकी है।

आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि दोनों ही भागकर शादी कर लेंगे। इस तरह फिर सारा का सारा दोष सिर्फ और सिर्फ अनुपमा के सिर मढ़ दिया जाएगा। वहीं बात करें अनु और अनुज की लाडली आध्या की तो वो इन दिनों बिल्कुल साइड लाइन हो चुकी हैं। उनसे ज्यादा फुटेज पाखी और तोषू को मिल रहा है।

विज्ञापन

अनुपमा नहीं ये होगी लीड कैरेक्टर

पिछले काफी वक्त से अपडेट आ रहा है कि अनुपमा की कहानी में एक बार फिर लीप आने वाला है। इसके बाद शो की कहानी पूरी तरह से बदल जाएगी। जहां कुछ किरदार के शो से बाहर होने की खबर आ रही है, तो वहीं कुछ नए किरदार की एंट्री पर अपडेट आ रहा है।

इस बीच रुपाली गांगुली के शो को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, अनुपमा की कहानी को आगे बढ़ाने के लिए नए किरदार की एंट्री होने वाली है, जो लीड कैरेक्टर बनकर शो की कहानी को आगे बढ़ाएगी। ये कैरेक्टर काजल का होगा।

विज्ञापन

अनुपमा को रिप्लेस करेगी काजल

रिपोर्ट्स की मानें तो काजल की एंट्री के बाद अनुपमा की कहानी पूरी तरह से बदल जाएगी क्योंकि काजल वो किरदार होगा जो आगे चलकर अनुपमा को रिप्लेस करेगी। यानी कि शो में ‘मान’ की कहानी पर ब्रेक लग जाएगा।

विज्ञापन

रिपोर्ट में यह भी बताया जा रहा है कि काजल एक की शो में इमोशनल कहानी होगी। वो अपनी मां की एक गलती की वजह से अपने पिता को खो देगी। इसके बाद से काजल अपनी मां को पिता की मौत का जिम्मेदार मान लेगी और बदला लेने के लिए अपनी मां का घर छोड़ देगी।

विज्ञापन

अनुपमा की तरह होगी काजल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, काजल अपने पिता का सपना पूरा करने की कोशिश करेगी। उसकी यही कोशिश आगे चलकर शो की नई कहानी बनेगी बताया जा रहा है कि मेकर्स ने कहानी को आगे बढ़ाने के लिए इन नए कैरेक्टर को फाइनल किया है, जो अमीरों को गरीबों के साथ अच्छा बर्ताव करने का पाठ पढ़ाएगी। उसका किरदार भी अनुपमा के 5 पन्नों जितने भाषण जैसा होगा। हालांकि इस काजल का किरदार कौन निभाएगा ये अभी फाइनल नहीं हुआ है। अब देखना होगा कि मेकर्स शो में आगे क्या कुछ नया करने वाले हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ