अंकिता लोखंडे ने इस साल को बताया जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर, कहा- 'मैं पूरी तरह बदल गई…'

Ankita Lokhande Most Difficult Time: अंकिता लोखंडे ने 2016 वाले ट्रेंड को फॉलो करते हुए इंस्टाग्राम पर कुछ खास तस्वीरें साझा की. इसमें उन्होंने अपने सबसे मुश्किल दौर के बारे में जिक्र किया और कुछ पर्सनल चीजें शेयर कीं.

Ankita Lokhande Most Difficult Time

Ankita Lokhande Most Difficult Time

विज्ञापन

Ankita Lokhande Life Struggle: टीवी इंडस्ट्री की जानीमानी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं. फिलहाल उन्होंने इंस्टाग्राम पर चल रहे 2016 के ट्रेंड में भाग लिया और कुछ फोटो शेयर कीं. इन फोटोज में उन्होंने अपनी 2016 की जिंदगी के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि कैसे 2016 में वह बुरी तरह टूट गई थी, लेकिन उसके बाद उनकी पूरी जिदंगी बदल गई.

यह भी पढ़ें: गाड़ी के बाद ‘माही विज’ ने मुंबई में खरीदा आलीशान घर, तलाक के महीनेभर बाद जिंदगी की नई शुरुआत

विज्ञापन

2016 का सबसे कठिन समय

अंकिता अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखती हैं कि 2016 उनकी जिंदगी का सबसे कठिन अध्याय था. यह साल उन्हें परखता रहा, चुपचाप तोड़ता रहा और हमेशा के लिए बदल गया उन्होंने कहा, “यह साल मुझे टेस्ट करता रहा, मुझे चुपके से तोड़ दिया और मुझे पूरी तरह बदल दिया.” अंकिता ने कैप्शन में अपने कुत्ते स्कॉच का भी जिक्र किया, जो कि उनकी मुश्किल घड़ी का साथी बना. उन्होंने लिखा कि स्कॉच उनका सबसे बड़ा सहारा, ताकत और घर है. हर आंसू और हर टूटन में उसने साथ दिया.

2016 ने पूरी तरह बदल दिया

अंकिता लोखंडे बताती हैं, 2016 ने उन्हें पूरी तरह बदल दिया. वे आज उस समय पर गर्व महसूस करती हैं. उन्होंने लिखा, “आज मुझे सिर्फ कृतज्ञता और गर्व है कि मैं वहां से यहां तक पहुंची हूं.” यह पोस्ट देखकर फैंस बहुत इमोशनल हो गए. कई लोगों ने कमेंट में लिखा कि यह दर्द उन्हें भी याद दिलाता है.

विज्ञापन

Sushant Singh Rajput के साथ ब्रेकअप

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत का कई सालों का रिलेशनशिप 2016 में ही टूटा था, जिसकी वजह से अंकिता बुरी तरह टूट गईं थी. इसीलिए अंकिता उस साल को अपनी जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर भी बताया. हालांकि, आज अंकिता अपने पति विक्की जैन के साथ बेहद खुश हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ