हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'सलमान का बाबा सिद्दीकी जैसा हाल करेंगे' बोलने वाले की अकल आई ठिकाने, Salman Khan को धमकाने वाले ने मांगी माफी

Salman Khan Life Threat on Whatsapp: बॉलीवुड के दंबग खान को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स ने अब माफी मांग ली है। उसने कहा है कि मैसेज गलती से चला गया था।

विज्ञापन
Salman Khan Life Threat on Whatsapp

Salman Khan Life Threat on Whatsapp: बॉलीवुड के दंबग सलमान खान इन दिनों सुरक्षा खतरे में हैं। हाल ही में उन्हें एक गंभीर धमकी का सामना करना पड़ा, जिसमें 5 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। ये धमकी एक व्हाट्सएप मैसेज के जरिए भेजी गई थी, जो मुंबई ट्रैफिक पुलिस के नंबर पर आई थी। धमकी देने वाले ने दावा किया था कि वो लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ है और सलमान और लॉरेंस के बीच सुलह कराने का जिम्मा लेगा। अब धमकी देने वाले ने माफी मांग ली है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

धमकाने वाले ने मांगी माफी’

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान को धमकी देने वाले ने अब उनसे माफी मांग ली है। जी हां इस मामले में अब नया मोड़ आ गया है। धमकी देने वाले शख्स ने माफी मांगी है। उसने ये कहा कि मैसेज गलती से चला गया था और इसके लिए उसे अपनी गलती एहसास है। पुलिस की जांच में ये सामने आया है कि धमकी देने वाले की लोकेशन झारखंड में पाई गई है और अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया है।

सलमान खान को मिली थी धमकी

आपको बता दें धमकी भरे मैसेज में लिखा था कि अगर सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई से दुश्मनी खत्म करनी है, तो उन्हें पैसे देने होंगे। इसके बिना सलमान का हाल बाबा सिद्दीकी से भी बुरा करने की चेतावनी दी गई थी। मुंबई पुलिस ने इस गंभीर मामले को लेकर तुरंत जांच शुरू की, जिसमें धमकी देने वाले की पहचान और उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन

सलीम खान ने बेटे को बताया निर्दोष

काले हिरण शिकार मामले में सलमान के पिता सलीम खान ने अपने बेटे को निर्दोष बताते हुए कहा कि सलमान माफी नहीं मांगेंगे, क्योंकि माफी मांगने का मतलब होगा कि उन्होंने कुछ गलत किया है। सलीम खान ने कहा, ‘सलमान ने कभी किसी जानवर को नहीं मारा। हम इन चीजों में विश्वास नहीं रखते। उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है।’

इन धमकियों के बीच सलमान खान ने अपने काम को जारी रखा है। हाल ही में उन्होंने बिग बॉस के वीकेंड एपिसोड की शूटिंग की, जहां उन्होंने कहा कि उन्हें अपने वर्क कमिटमेंट्स को पूरा करना जरूरी है। सुरक्षा को लेकर उनके आसपास के माहौल को देखते हुए उनकी सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है और उन्हें प्लस सिक्योरिटी दी गई है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Vivian या Rajat किसे मिलेगा Bigg Boss के घर का कंट्रोल? आज रात Salman Khan के सामने होगा फैसला

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola