Alpha Day 1 Box Office Prediction: ओपनिंग डे पर कितने करोड़ छापेगी ‘अल्फा’? पहले दिन का प्रीडिक्शन आया सामने
Alpha Day 1 Box Office Prediction: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की 'अल्फा' आज यानी 3 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. फैंस भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, अब फाइनली इंतजार खत्म हो गया है. वहीं फिल्म का पहले दिन का प्रीडिक्शन भी सामने आ गया है.
Edited By : Himani sharma|Updated: Jul 3, 2026 06:35
Share :
---विज्ञापन---
Alpha Day 1 Box Office Prediction: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर 'अल्फा' आज यानी 3 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है. सोशल मीडिया पर फिल्म का क्रेज ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ फुल एक्शन फॉर्म में नजर आ रही हैं. मेकर्स ने जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया था, तभी से फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. वहीं अब पहले दिन का प्रीडिक्शन भी सामने आ गया है. चलिए जानते हैं पहले दिन 'अल्फा' बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई करेगी?
'अल्फा' की एडवांस बुकिंग
'अल्फा' ने एडवांस बुकिंग में मेकर्स को करोड़ों से मालामाल कर दिया है. भारत में फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 3.06 करोड़ की कमाई की है. वहीं ब्लॉक सीट्स के साथ ये आंकड़ा 5.39 करोड़ हो गया है. एडवांस बुकिंग में फिल्म की अब तक की टिकट्स 89786 बिक चुके हैं. वहीं फिल्म के शोज 8231 है. अब ओपनिंग डे पर भी ये फिल्म ताबड़तोड़ कमाई करने वाली है.
कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार पहले दिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 7 से 8 करोड़ तक की कमाई कर सकती है. वहीं ये आंकड़ा 9 करोड़ तक भी पहुंच सकता है. अब देखना दिलचस्प होने वाला है कि आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाने वाली है. वहीं इस फिल्म के साथ हुमा कुरैशी की 'बेबी डू डाई डू' भी सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है, जिसके बाद 'अल्फा' की कमाई पर थोड़ा असर दिखाई दे सकता है.
'अल्फा' की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के साथ-साथ बॉबी देओल और अनिल कपूर भी लीड रोल में हैं. वहीं फिल्म में ऋतिक रोशन का भी कैमियो देखने को मिलेगा. स्क्रीन पर पहली बार ये सितारे ऑडियंस को एंटरटेन करते नजर आएंगे. 'जिगरा' के बाद आलिया भट्ट को एक बार फिर एक्शन करते देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.
Alpha Day 1 Box Office Prediction: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर ‘अल्फा’ आज यानी 3 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है. सोशल मीडिया पर फिल्म का क्रेज ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ फुल एक्शन फॉर्म में नजर आ रही हैं. मेकर्स ने जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया था, तभी से फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. वहीं अब पहले दिन का प्रीडिक्शन भी सामने आ गया है. चलिए जानते हैं पहले दिन ‘अल्फा’ बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई करेगी?
‘अल्फा’ की एडवांस बुकिंग
‘अल्फा’ ने एडवांस बुकिंग में मेकर्स को करोड़ों से मालामाल कर दिया है. भारत में फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 3.06 करोड़ की कमाई की है. वहीं ब्लॉक सीट्स के साथ ये आंकड़ा 5.39 करोड़ हो गया है. एडवांस बुकिंग में फिल्म की अब तक की टिकट्स 89786 बिक चुके हैं. वहीं फिल्म के शोज 8231 है. अब ओपनिंग डे पर भी ये फिल्म ताबड़तोड़ कमाई करने वाली है.
कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार पहले दिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 7 से 8 करोड़ तक की कमाई कर सकती है. वहीं ये आंकड़ा 9 करोड़ तक भी पहुंच सकता है. अब देखना दिलचस्प होने वाला है कि आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाने वाली है. वहीं इस फिल्म के साथ हुमा कुरैशी की ‘बेबी डू डाई डू’ भी सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है, जिसके बाद ‘अल्फा’ की कमाई पर थोड़ा असर दिखाई दे सकता है.
‘अल्फा’ की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के साथ-साथ बॉबी देओल और अनिल कपूर भी लीड रोल में हैं. वहीं फिल्म में ऋतिक रोशन का भी कैमियो देखने को मिलेगा. स्क्रीन पर पहली बार ये सितारे ऑडियंस को एंटरटेन करते नजर आएंगे. ‘जिगरा’ के बाद आलिया भट्ट को एक बार फिर एक्शन करते देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.