Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 7: 100 करोड़ से बस कुछ कदम दूर है अक्षय कुमार की Welcome 3, 7वें दिन कमाए इतने करोड़

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 7: अक्षय कुमार की फिल्म इन दिनों ‘वेलकम टू द जंगल’ सिनेमाघरों में जमकर कमाई कर रही है. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने 7वें दिन कितने का कारोबार किया है.

welcome to the jungle

Welcome 3 ने 7वें कितने का किया कलेक्शन?

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी, जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद कर रहे है. फिल्म को रिलीज करने वाले से पहले मेकर्स ने इस का पेड प्रीव्यू रखा था, जिसमें फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये कमाए हैं. फिल्म ने पहले दिन 15.25 करोड़ रुपये कमाए थे. हालांकि, अब मूवी की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. चलिए जानते हैं कि वेलकम 3 ने आज कितने का कारोबार किया है.

विज्ञापन

वेलकम टू द जंगल फिल्म को रिलीज हुए आज 02 जुलाई को 7 दिन हो चुके हैं. Sacnilk के अनुसार फिल्म ने 7वें दिन 5.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वही फिल्म ने भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 110.62 करोड़ का किया है. हालांकि मूवी ने 92.90 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है.

विज्ञापन

‘वेलकम टू द जंगल’ ने अब तक कितने का किया कलेक्शन

आपको बता दें कि फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने अपने ओपनिंग डे पर 15.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. हालांकि, फिल्म ने दूसरे दिन शनिवार को 20 करोड़ और तीसरे दिन रविवार को 24.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वेलकम 3 ने मंडे को 8.50 करोड़ रुपये कमाए थे. मंगल बार यानी 5वें दिन को 9.25 करोड़ रुपये छापे थे. वहीं छठे दिन यानी बुधवार को 6.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया है.

विज्ञापन

‘अल्फा’ से होगा अब सामना

‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, परेश रावल और राजपाल यादव सहित 30 से ज्यादा स्टार्स नजर आए हैं, यह एक कॉमेडी फिल्म है, जो दर्शकों को पसंद आ रही है. फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है. इस मूवी ने 7 दिनों 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है. वहीं अब इस फिल्म का सीधा मुकाबला आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ से होने वाला है. यह मूवी 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस मूवी को रिलीज होने के बाद ‘वेलकम 3’ की कमाई पर भारी असर पड़ सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ