Allu Arjun Movie Pushpa 2 Trailer Dialogues: अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होते ही ये सोशल मीडिया पर छा गया है। फिल्म के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की परफॉर्मेंस ट्रेलर में एकदम फाड़ू लग रही है। अल्लू ने एक बार फिर फैंस को अपना दीवाना बना दिया है। चलिए आपको बताते हैं फिल्म के ट्रेलर के 5 बेस्ट डायलॉग्स के बारे में।

विज्ञापन

फिल्म के ट्रेलर में दमदार डायलॉग्स

  • ‘पुष्पा सिर्फ एक नाम नहीं, पुष्पा एक ब्रांड’
  • ‘पुष्पा नाम छोटा है लेकिन साउंड बहुत बड़ा’
  • ना पैसों की परवाह है, ना पावर का खौफ
  • ‘पुष्पा को नेशनल खिलाड़ी समझे क्या, इंटरनेशनल खिलाड़ी है’
  • पुष्पा को फायर समझे क्या, फायर नहीं वाइल्ड फायर है

विज्ञापन

फिल्म की रिलीज डेट

आपको बता दें ट्रेलर में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की बेहतरीन कैमिस्ट्री की एक झलक भी देखने को मिल रही है। फिल्म काफी दमदार लग रही है। फिल्म के ट्रेलर के आते ही ये सोशल मीडिया पर पूरी तरह से छा गया। फिल्म को अब तक मिलियन्स में देखा जा चुका है।

फिल्म ‘पुष्पा 2’ सिनेमाघरों में 5 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। पटना में ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान भी फैंस का हुजूम देखने को मिला। लोग भारी संख्या में फिल्म के ट्रेलर को देखने को मिले।

विज्ञापन

ट्रेलर लॉन्च इवेंट में मची भगदड़

फिल्म के ट्रेलर को लेकर फैंस का जोश इतना ज्यादा  कि पास बांटे जाने के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग पास छीनने के लिए एक-दूसरे से भिड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे पूरे आयोजन की स्थिति बेकाबू हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और फैंस ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, “हमें बेरोजगारी के मुद्दे पर कुछ करना चाहिए।’

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ