हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Friendship Day: आलिया-नीतू से लेकर कैटरीना-वीना तक, बॉलीवुड की इन सास-बहू की जोड़ियों में बेशुमार प्यार

Bollywood Saas-Bahu Jodi: सास-बहू का जिक्र आते ही मन में एक ही ख्याल आता है- नफरत और बहुत सारे लड़ाई-झगड़े। हमेशा टीवी सोप्स में कुछ ऐसा ही दिखाया भी जाता है लेकिन असल में हर किसी के केस में ऐसा सच नहीं होता। बॉलीवुड में कई ऐसी सास-बहू की जोड़ियां हैं जिनके बीच प्यार बेशुमार है। फ्रेंडशिप डे के मौके पर जानते हैं उन जोड़ियों के बारे में।

विज्ञापन
Bollywood Saas-Bahu Jodi

Bollywood Saas-Bahu Jodi: टेलीविजन इंडस्ट्री में कई ऐसे सीरियल रहे हैं जिनमें सास-बहू के रिश्ते को काफी नफरत भरा दिखाया गया है। बहू की सबसे बड़ी दुश्मन सास ही नजर आती हैं। काफी वक्त से यही स्टीरियोटाइप चल रहा है कि सास-बहू में कभी भी मां-बेटी जैसा रिश्ता नहीं हो सकता। लेकिन बॉलीवुड में सास-बहू की कुछ जोड़ियों ने इस बात को गलत साबित कर दिया है। जी हां सास-बहू वाकई में एक दूसरे की सबसे अच्छी दोस्त हो सकती हैं ये बात कुछ जोड़ियों ने प्रूव की है। इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं कि वो कौन सी जोडि़यां हैं जिनके बीच बेशुमार प्यार है, जो सास-बहू बाद में और अच्छी दोस्त पहले हैं।

आलिया-नीतू कपूर 

एक इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने बताया था कि उनके पति रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर बहुत ही ‘चिल’ और अच्छी सास हैं। आलिया ने कहा था कि उनका रिश्ता समय के साथ और गहरा होता जा रहा है। हाल ही में रणबीर कपूर ने निखिल कामथ से बात करते हुए कहा है कि आलिया और नीतू का रिश्ता बहुत अच्छा और ईमानदार है। उन्होंने तो यहां तक कह दिया था कि आलिया नीतू के साथ रणबीर से भी ज्यादा ईमानदार हैं।

करीना कपूर-शर्मिला टैगोर

करण जौहर के चैट शो पर बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा करीना कपूर खान ने बताया था कि सैफ अली खान की मां शर्मिला टैगोर उन्हें बेटी की तरह प्यार करती हैं। बेबो ने कहा था कि उन्हें अपनी सासू मां से सच्चा प्यार है क्योंकि शर्मिला ने शुरू से ही उनके प्रति बहुत प्यार दिखाया है। इस सास-बहू की जोड़ी में इतना प्यार है कि अपनी शादी वाले दिन भी करीना ने नई डिजाइनर ड्रेस को छोड़कर एक पारंपरिक शरारा पहना, जो उनकी सास ने अपने निकाह के दौरान पहना था।

प्रियंका चोपड़ा-डेनिस मिलर

प्रियंका चोपड़ा जोनस और निक जोनस न सिर्फ बेहद खूबसूरत और दुनिया के सबसे पॉपुलर सेलेब्स में से एक हैं, बल्कि दोनों एक दूसरे के परिवारों के साथ काफी क्लोज हैं। एक-दूसरे के परिवारों के साथ दोनों का खास प्यार है। निक प्रियंका की मां मधु चोपड़ा के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं वहीं देसी गर्ल और उनकी सास डेनिस जोनस भी अच्छी सास-बहू की जोड़ी का उदाहरण पेश करती हैं। दोनों की एक दूसरे के साथ तस्वीरें बयां कर देती कि दोनों के बीच काफी प्यार है।

विज्ञापन

कैटरीना कैफ-वीना कौशल

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल बॉलीवुड के रोमांटिक कपल्स में से एक हैं। कैट सिर्फ एक प्यारी पत्नी ही नहीं, बल्कि एक आदर्श बहू भी हैं। जब इस स्टार कपल ने शादी करने का फैसला किया, तो विक्की के माता-पिता, शाम कौशल और मां वीना कौशल बहुत खुश थे। तब से कैटरीना उनके लिए बेटी जैसी हो गई हैं। एक इंटरव्यू में कैटरीना ने बताया था कि शुरू में वीना मां उन्हें पराठे खाने के लिए कहती थीं। लेकिन चूंकि कैटरीना ज्यादातर डाइट पर रहती हैं, उनकी मम्मी जी अब उनके लिए शकरकंद बनाती हैं। सबसे प्यारी बात ये है कि कैट ने खुलासा किया था कि विक्की के मम्मी और पापा उन्हें प्यार से ‘किट्टो’ बुलाते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola