Bigg Boss OTT 3: जीत के बाद बॉयफ्रेंड के साथ कहां गईं Sana Makbul? ट्रॉफी के अलावा मिला खास सरप्राइज

Bigg Boss OTT 3 Sana Makbul Boyfriend Surprised Her: बिग बॉस ओटीटी 3 के ग्रैंड फिनाले में सना मकबूल ने जीत हासिल कर शो की चमचमाती ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया। इस वक्त सोशल मीडिया पर सना मकबूल की जीत के चर्चे तो हो ही रहे हैं लेकिन साथ ही उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ उनकी वीडियो भी काफी सुर्खियां बटोर रही है। 

Bigg Boss OTT 3 Sana Makbul Boyfriend Surprised Her

Bigg Boss OTT 3 Sana Makbul Boyfriend Surprised Her

Bigg Boss OTT 3 Sana Makbul Boyfriend Surprised Her: बिग बॉस ओटीटी 3 के ग्रैंड फिनाले में टॉप 2 कंटेस्टेंट्स में नैजी को हराकर सना मकबूल ने शो की ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया। सना मकबूल शो जीतकर 25 लाख रुपये भी अपने साथ ले गईं। अब सना मकबूल की जीत को लेकर दूसरे कंटेस्टेंट्स की तरफ से अलग-अलग बयान सामने आ रहे हैं। सना की जीत के बाद जहां उनके दोस्त और करीबी बहुत खुश हुए हैं, वहीं कई कंटेस्टेंट्स ने सना की जगह किसी और को अपना विनर बताया। सना मकबूल की जीत के बाद अब एक नाम चर्चाओं में है। सना की जीत के बाद उनके लिए खास तोहफा लेकर आए सना मकबूल के रूमर्ड बॉयफ्रेंड श्रीकांत बुरेडी। जी हां सना के ‘समवन स्पेशल’ उन्हें कार में बिठाकर बिग बॉस के सेट से वापस घर भी ले गए। सना और श्रीकांत ने यहां सभी का ही ध्यान अपनी ओर खींचा। अब सोशल मीडिया पर सना और श्रीकांत के चर्चे काफी आम हो गए हैं। क्या है पूरा मामला चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

सना मकबूल को सपोर्ट करने पहुंचे थे श्रीकांत

दरअसल सना मकबूल को सपोर्ट करने के लिए बिग बॉस ओटीटी 3 के ग्रैंड फिनाले में उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड श्रीकांत बुरेडी भी पहुंचे थे। वैेसे तो सना को चियर करने के लिए उनकी मां और बहन पहुंची थीं लेकिन उनके अलावा श्रीकांत भी यहां सना के लिए आए थे। श्रीकांत ने सना की जीत के बाद तुरंत सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी। साथ ही श्रीकांत सना के लिए अपनी कार में एक सरप्राइज लेकर भी आए थे। श्रीकांत ने सना के लिए एक कार्ड भी बनवाया हुआ था, जिसपर उन्होंने लिखवाया हुआ था ‘प्राउड ऑफ यू सना’। सना मकबूल मीडिया से बातचीत करने के बाद जैसे ही सेट से बाहर निकलीं तो वो सीधा श्रीकांत के साथ कार में बैठकर चली गईं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

श्रीकांत के साथ रिलेशनशिप में हैं सना

बिग बॉस के घर में भी सना मकबूल से बार-बार उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर पूछा गया लेकिन सना ने अपनी लव लाइफ पर ज्यादा बात नहीं की। हालांकि सना मकबूल ने इतना जरूर बताया था कि वो बाहर किसी के साथ रिलेशनशिप में जरूर हैं। अब सना मकूबल के श्रीकांत के साथ वीडियो वायरल होने के बाद जिन्हें नहीं भी पता था उनके रिलेशनशिप के बारे में, उन्हें भी पता चल चुका है।

विज्ञापन

कौन हैं श्रीकांत बुरेडी?

आपको बता दें सना मकबूल के रूमर्ड बॉयफ्रेंड का नाम श्रीकांत बुरेडी है जो पेशे से बिजनेसमैन हैं। वो बडी लोन के संस्थापक हैं, साथ ही कई कंपनियों के मालिक भी हैं। बडी लोन वहीं कंपनी है जो तीन मिनट में लोन की गारंटी दिलाती है। गौरतलब है कि इस कंपनी की ब्रांड एंबेसडर कोई और नहीं बल्कि सना मकबूल ही हैं। इसके अलावा श्रीकांत व्हिसल कंपनी के विजनरी और को-फाउंडर भी हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ