Akshara Singh के रोमांस का वीडियो वायरल, ‘मोहिनी’ को देख चुके हैं 10 लाख लोग

Akshara Singh Video Viral: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने जमकर रोमांटिक पोज दिए हैं, जिसे देखकर फैंस अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं।

Akshara Singh

Akshara Singh.

विज्ञापन

Akshara Singh Video Viral: भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपनी अदाओं और एक्टिंग से फैंस का दिल हमेशा जीतती रहती हैं। यही वजह है कि फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। इस बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद उनके फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ गई है। वीडियो क्लिप में अक्षरा ने ऐसे-ऐसे रोमांटिक पोज दिए हैं, जिन्हें देखने के बाद फैंस उनसे अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। आलम ये है कि उनका ये वीडियो क्लिप अब सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि अक्षरा सिंह का ये क्लिप उनके पिछले महीने रिलीज हुए नए सॉन्ग ‘मोहिनी’ का है, जिसमें उन्होंने एक्टर अंशुमान राजपूत के साथ भर-भरकर इंटीमेट सीन दिए हैं। उनके इस गाने को अब तक 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

पिछले महीने रिलीज हुआ था सॉन्ग

आपको बता दें कि अक्षरा सिंह का नया गाना ‘मोहिनी’ दर्शकों ने काफी पसंद किया है। गाने में उनकी अंशुमान राजपूत के साथ केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आई। इस गाने की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसे आवाज भी खुद अक्षरा ने दी है। अपनी आवाज और एक्टिंग के दम पर उन्होंने इस हार्ट ब्रेक रोमांटिक गाने में चार चांद लगा दिए हैं। फैंस भी एक्ट्रेस के गाने की तारीफ करते नहीं थके थे। आप इसकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा यही से लगा सकते हैं कि गाना रिलीज हुए एक महीना बीत गया है, लेकिन इसका वीडियो क्लिप अभी भी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

यूजर्स ने दिए थे अपने रिएक्शन

बता दें कि अक्षरा सिंह का ये गाना ‘मोहिनी’ हार्ट ब्रेक सॉन्ग है, जिसे दर्शक भी रियल लाइफ से रिलेट कर पा रहे हैं। गाने में अक्षरा सिंह ने जिस तरह से रोमांटिक पोज दिए हैं और जहां इमोशनल सीन करने थे वहां वैसे ही सीन दिए हैं, वो दर्शकों के दिलों को छू रहा है। ‘मोहिनी’ की रिलीज के बाद दर्शकों ने भी एक्ट्रेस की तारीफों के पुल बांधे थे। एक यूजर ने गाने पर कमेंट करते हुए लिखा था, ‘अंशुमान राजपूत के साथ आपकी जोड़ी ने कमाल कर दिया।’ दूसरे यूजर ने लिखा था, ‘मोहिनी गाना तो सुपरहिट है।’ इस तरह यूजर्स ने अपने रिएक्शन देते हुए गाने की तारीफ की थी।

विज्ञापन

एक्ट्रेस ने जताया था आभार

उधर, सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन के बाद अक्षरा सिंह ने भी अपने फैंस का धन्यवाद दिया था। एक्ट्रेस ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा था कि ‘मुझे बहुत खुशी है कि मोहिनी को आप सभी का इतना प्यार मिल रहा है। हमारे लिए ये गाना बहुत खास है और आपके रिएक्शन देखकर दिल खुश हो गया है।’ अक्षरा का गाने में एक सीन है, जिसमें वो अपने होंठ से लिपस्टिक हटा रही हैं। इसके लिए उन्होंने टैगलाइन दी थी कि ‘नई जिंदगी शुरू करने के लिए हमेशा लिपस्टिक मिटाना काफी नहीं होता है, कई बार यादों को भुलाना पड़ता है।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ