Abhishek Bachchan के बाद अब Aishwarya Rai ने कही दिल की बात, तलाक रूमर्स के बीच वीडियो हुआ वायरल

Aishwarya Rai Shares Video Amit Divorce Rumours: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन के साथ तलाक के रूमर्स के बीच अब ऐश्वर्या राय का एक नया वीडियो अब वायरल हो रहा है।

Aishwarya Rai

Aishwarya Rai

विज्ञापन

Aishwarya Rai Shares Video Amit Divorce Rumours: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले काफी वक्त से उनके और उनके पति अभिषेक बच्चन के रिश्ते में खटपट की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि परिवार के किसी भी सदस्य ने इन अफवाहों पर खुलकर अपना रिएक्शन नहीं दिया है। इसी बीच अब ऐश्वर्या का नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने दिल की बात कहते हुए नजर आ रही हैं।

ऐश्वर्या ने महिलाओं के खिलाफ उठाई आवाज

दरअसल तलाक रूमर्स के बीच ऐश्वर्या राय ने एक वीडियो जारी करते हुए महिलाओं के शोषण और उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाई है। ऐश्वर्या ने एक ब्रांड के प्रमोशनल वीडियो में इस गंभीर मुद्दे पर अपनी राय रखी। वीडियो में ऐश्वर्या एक काफी सिंपल लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने गुलाबी और हरे रंग की जैकेट के साथ काले रंग की टी-शर्ट पहनी है। इस वीडियो में वो महिलाओं के साथ हो रहे उत्पीड़न और शोषण के खिलाफ खड़े होने की अपील कर रही हैं।

विज्ञापन

ऐश्वर्या ने वीडियो में क्या कहा?

वीडियो में ऐश्वर्या ने कहा, ‘महिलाओं को शोषण का सामना नहीं करना चाहिए। शोषण के लिए महिलाएं जिम्मेदार नहीं होतीं, बल्कि समाज को इसके खिलाफ खड़ा होना चाहिए। हमे शोषण का विरोध करना चाहिए और इसे खत्म करने के लिए एकजुट होना चाहिए।’ साथ ही उन्होंने इस मुद्दे पर कदम उठाने के लिए एक ट्रेनिंग प्रोग्राम का भी जिक्र किया, जिससे महिलाएं अपनी आवाज उठा सकें। उनका ये मैसेज खासकर उन महिलाओं के लिए था, जो समाज के शोषण का शिकार हो रही हैं और डर के कारण चुप रहती हैं।

ऐश्वर्या के वीडियो पर आए रिएक्शन्स

ऐश्वर्या के इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर मिले-जुले रिएक्शन्स आए। कुछ यूजर्स ने उनके इस ब्रेव मूव की तारीफ की और उन्हें ‘इंस्पायरिंग वूमेन’ कहा। वहीं कुछ यूजर्स ने उनकी खूबसूरती और इंटेलिजेंस को जोड़ते हुए लिखा, ‘ब्यूटी विद ब्रेन’। हालांकि ऐश्वर्या की इस पोस्ट पर उनके पति अभिषेक बच्चन का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। ना ही उन्होंने इसे लाइक किया और न ही किसी तरह की टिप्पणी की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ