Navi Mumbai Airport Inflight Food: नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू हुआ TajSATS का फ्लाइट किचन, रोज तैयार होंगे 15 हजार मील

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) में TajSATS का नया फ्लाइट किचन शुरू हो गया है. रोजाना 7,500 से 15,000 मील तैयार करने की क्षमता के साथ एयरलाइंस और यात्रियों को मिलेगा ताजा और सुरक्षित खाना.

NMIA TajSATS

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) का TajSATS फ़्लाइट किचन अभी रोज़ाना 40 से ज्‍यादा फ्लाइट्स को सर्विस देता है.

विज्ञापन

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) से हवाई सफर करने वाले यात्रियों और एयरलाइंस के लिए एक बेहद शानदार और स्वादिष्ट खबर सामने आई है. आगामी विंटर शेड्यूल 2026-27 (25 अक्टूबर 2026 से 27 मार्च 2027) से पहले एयरपोर्ट परिसर में भारत की दिग्गज एविएशन कैटरिंग कंपनी TajSATS का अत्याधुनिक फ्लाइट किचन (Flight Kitchen) पूरी तरह से तैयार हो चुका है.

अब फ्लाइट में सफर के दौरान मिलने वाले खाने की ताजगी और स्वाद को लेकर किसी तरह का समझौता नहीं करना पड़ेगा.

विज्ञापन

रोज तैयार होंगे 7500 भोजन के पैकेट, क्षमता होगी 15,000 तक
नवी मुंबई एयरपोर्ट परिसर के भीतर ही स्थित इस TajSATS कैटरिंग फैसिलिटी की मुख्य विशेषताएं काफी प्रभावित करने वाली हैं. वर्तमान में यह किचन एयरपोर्ट से रोजाना उड़ान भरने वाली 40 से ज्यादा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स को खाना सर्व कर रहा है.

इस किचन में रोजाना 7,500 भोजन के पैकेट तैयार करने की क्षमता है, जिसे यात्रियों और उड़ानों की संख्या बढ़ने पर बढ़ाकर 15,000 मील प्रति दिन किया जा सकता है. एयरपोर्ट के अंदर ही किचन होने की वजह से फ्लाइट्स तक खाना तुरंत, गरम और एकदम ताजा पहुंचाया जा सकेगा.

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के चीफ एयरपोर्ट ऑफिसर सुभाष मूरिकेन्चेरी के अनुसार जैसे-जैसे NMIA अपना नेटवर्क बढ़ा रहा है, उसके साथ सहयोगी सुविधाओं का बढ़ना भी जरूरी है. TajSATS का यह किचन एयरलाइंस को बढ़ती मांग पूरा करने की सुविधा देगा और यात्रियों के खाने के अनुभव को बेहतरीन बनाएगा.

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय और स्पेशल डाइट का रखा जाएगा पूरा ध्यान
अक्सर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में एयरलाइंस को बाहर से खाना (Back Catering) मंगाना पड़ता है. लेकिन इस नए किचन की मदद से अब लोकल लेवल पर ही एयरलाइंस को कैटरिंग की सुविधा मिल जाएगी.

इसके अलावा, इस किचन में हर तरह के खान-पान की जरूरतों का ख्याल रखा जाएगा:

विज्ञापन
  • विशेष भोजन (Special Meals): डाइट या सेहत के हिसाब से खास खाना.
  • एलर्जी-सेंसिटिव मेन्यू (Allergen-sensitive menus): जिन लोगों को किसी खास चीज (जैसे नट्स, ग्लूटेन आदि) से एलर्जी है, उनके लिए अलग सुरक्षित भोजन.
  • हलाल मील (Halal Meals): धार्मिक व सांस्कृतिक प्राथमिकताओं के अनुसार तैयार खाना.

स्वाद के साथ सुरक्षा का तड़का: FSSAI और ISO सर्टिफाइड
हवाई सफर में परोसे जाने वाले खाने की सुरक्षा और हाइजीन (सफाई) का विशेष महत्व होता है. TajSATS का यह किचन अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों का पालन करता है. यह फैसिलिटी HACCP, ISO 22000 और भारतीय खाद्य सुरक्षा मानक प्राधिकरण (FSSAI) के सभी कड़े नियमों का पूरी तरह से पालन करती है.

भोजन को पकाने, स्टोर करने और फ्लाइट तक पहुंचाने के दौरान उसकी ताजगी बनाए रखने के लिए मॉडर्न रेफ्रिजरेशन सिस्टम का इस्तेमाल किया जा रहा है.

विज्ञापन

बता दें कि TajSATS को एविएशन कैटरिंग के क्षेत्र में 40 से अधिक वर्षों का अनुभव है और यह मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) में भी कैटरिंग सेवाएं संभालता है.

नवी मुंबई एयरपोर्ट का यह नया कदम न केवल एयरलाइंस के ऑपरेशन्स को आसान बनाएगा, बल्कि NMIA से उड़ान भरने वाले हर यात्री को अब प्लेन में और अधिक ताजा, सुरक्षित और स्वादिष्ट खाना खाने को मिलेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ