Bigg Boss 18 Salman Khan Co Host: बिग बॉस ओटीटी 3 के बाद अब सलमान खान का रिएलिटी शो बिग बॉस 18 जल्द टीवी पर आने की तैयारी में है। इस शो को लेकर आए दिन नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। शो को सलमान खान ही होस्ट करने वाले हैं, ये बात तो कन्फर्म ही है लेकिन अब सलमान खान के साथ एक नए होस्ट के होने की भी बात सामने आ रही है। आखिर कौन है ये नया होस्ट जिसके सलमान खान के साथ शो होस्ट करने की बात सामने आ रही है। चलिए इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं।
सलमान खान के साथ अब्दु करेंगे होस्ट
बिग बॉस ओटीटी 3 के बाद अब दर्शकों की निगाहें बिग बॉस 18 पर टिकी हैं। शो की नई सीजन की तैयारी चल रही है और इसके लिए कई नए चेहरे और बदलाव सामने आ रहे हैं। हाल ही में एक नई खबर ने अब फैंस को और भी ज्यादा एक्साइटेड कर दिया है। दरअसल रिपोर्ट्स के अनुसार बिग बॉस 18 को सलमान खान के साथ अब्दू रोजिक भी को-होस्ट करते हुए नजर आएंगे।
कौन हैं अब्दु रोजिक?
अब्दू रोजिक को वैसे तो काफी लोग जानते हैं। लेकिन जो लोग नहीं जानते उनके लिए बता दें अब्दु रोजिक ने बिग बॉस 16 में हिस्सा लेकर दर्शकों का दिल जीता था। अब शो के मेकर्स ने उन्हें एक नए रोल के लिए अप्रोच किया है। इतना ही नहीं अब्दु ने इस बारे में खुलकर बात भी की है। उन्होंने इस बारे में अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वो इस मौके को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि बिग बॉस 16 के दौरान उनका सफर यादगार रहा था और अब वो इस नए रोल में भी दर्शकों को एंटरटेनमेंट देने के लिए एकदम तैयार हैं।
अब्दु रोजिक को मेकर्स ने किया अप्रोच
बिग बॉस 18 के निर्माताओं ने अब्दू रोजिक को शो के खास सेगमेंट को होस्ट करने के लिए चुना है, जिससे शो में अब मनोरंजन का एक्स्ट्रा डोज देखने को मिलेगा। अब्दु ने इस बारे में बात करते हुए कहा है कि वो बिग बॉस के घर में नई जिम्मेदारियों के साथ जा रहे हैं। बिग बॉस का फिर से हिस्सा बनना उनके लिए घर लौटने जैसा है, लेकिन इस बार एक नई भूमिका के साथ। अब्दु ने कहा ”इस बार का सीजन थ्रिलिंग और रोमांच से भरा होगा। मुझे उम्मीद है कि मैं कुछ ऐसा खास लाऊंगा जो दर्शकों को पसंद आएगा।”
बिग बॉस 16 के बाद अब्दू रोजिक भारत में एक लोकप्रिय नाम है। शो के दौरान उनके साथियों, जैसे शिव ठाकरे, साजिद खान, एमसी स्टेन और सुम्बुल तौकीर खान के साथ उनकी दोस्ती को खूब पसंद किया गया था। अब्दु ने इसके बाद ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ में भी गेस्ट के तौर पर अपने दोस्त शिव ठाकरे को सपोर्ट किया था।
बिग बॉस 18 के टेंटेटिव कंटेस्टेंट
इस बार सलमान के शो के लिए काफी बड़े-बड़े नामों को अप्रोच किया गया है, जिनमें शोएब अब्राहिम, समीरा रेड्डी, अमीषा पटेल, हर्ष बेनिवाल, हर्षद चोपड़ा, पूजा शर्मा, डॉली चायवाला, दिग्विजय राठी और फैजल शेख जैसे नाम शामिल हैं। शो के अक्टूबर के पहले हफ्ते में ऑन एयर होने की खबरें हैं।
यह भी पढ़ें: अरहान नहीं जानता कि मैं क्या करती हूं? Paris Olympics में दिखीं Malaika Arora ने खोला बेटे का राज
संबंधित खबरें
Rise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
47 mins agoनहीं रहे साउथ सिनेमा के फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
3 hrs agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
4 hrs agoसलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? फिल्म के नए वर्जन को मिली हरी झंडी!
5 hrs ago'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
6 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
7 hrs agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
17 hrs agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
20 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
21 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines