Raghav Chadha-Parineeti Chopra Engagement: इन दिनों परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के बीच आखिर चल क्या रहा है, इसकी चर्चा जोरों पर है? लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि क्या वे शादी कर रहे हैं? क्या वे डेटिंग कर रहे हैं? क्या वे पुराने दोस्त हैं? इस तरह के सवाल लोगों के दिमाग में चल रहे हैं। हालांकि परिणीति और राघव में से किसी ने भी इस पर सीधे कोई भी जवाब नहीं दिया है।
बता दें कि हाल ही में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को डिनर आउटिंग पर एक साथ स्पॉट किया गया था। इसके बाद गुरुवार को फिर से दोनों को लंच मीटिंग करते देखा गया। इसके बाद से इन दोनों के अफेयर की बातें चारों ओर होने लगी।
और पढ़िए – Siddharth Malhotra-Kiara Advani: सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कियारा को डेडिकेट किया अपना अवॉर्ड, एक्ट्रेस ने भी दिया दिल जीतने वाला रिएक्शन
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा करने वाले हैं सगाई?
टीओआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, “दोनों हाल ही में डिनर के लिए गए, इसके बाद दोनों के परिवारों ने शादी पर चर्चा शुरू की। वे एक-दूसरे को जानते थे और एक-दूसरे को पसंद करते थे। दोनों के परिवार भी कुछ समय से एक-दूसरे को जानते हैं।” साथ ही अगर सूत्रों की मानें तो जल्द ही इन दोनों का रोका हो सकता है, जिसकी परिवार की ओर से औपचारिक घोषणा की जाएगी।
परिवार कर रहे हैं चर्चा
इसके साथ ही खबरों की मानें तो “अभी तक कोई औपचारिक समारोह नहीं हुआ है, लेकिन दोनों परिवार इस पर चर्चा कर रहे हैं और जल्द ही कोई समारोह होगा। राघव और परिणीति के परिवार वाले दोनों के एक साथ होने से खुश हैं, लेकिन परिणीति और राघव अपने-अपने कार्यक्रम में व्यस्त हैं, इसलिए किसी भी समारोह के लिए तारीख तय करना मुश्किल है।
और पढ़िए – Mrs Chatterjee vs Norway Box Office Collection: ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंड़े, 9वें दिन फिल्म ने की इतनी कमाई
बहुत पहले से एक-दूसरे को जानते हैं परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा
समारोह करीबी परिवार के सदस्यों के साथ एक छोटा, क्लोज फंक्शन होगा। वहीं, रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया कि परिणीति और राघव बहुत पहले से एक-दूसरे को जानते हैं और ये दोनों तब यूके में पढ़ाई कर रहे थे।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Box Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
1 hr agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
8 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
10 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
10 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
11 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
13 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
13 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
15 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
17 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines