Siddharth Malhotra-Kiara Advani: सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कियारा को डेडिकेट किया अपना अवॉर्ड, एक्ट्रेस ने भी दिया दिल जीतने वाला रिएक्शन
Edited By Nancy Tomar

Siddharth Malhotra Dedicates His Award To Kiara Advani
Edited By Nancy Tomar

Siddharth Malhotra Dedicates His Award To Kiara Advani
Siddharth Malhotra Dedicates His Award To Kiara Advani: बॉलीवुड के चहेते कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने हाल ही में शादी की है। अपनी शादी को लेकर कपल ने खूब सुर्खियां बटोरी और इंटरनेट पर कपल की शादी के फोटोज और वीडियो छाए रहे। अब कपल एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है।
दरअसल, 24 मार्च को आयोजित हुए एक अवॉर्ड समारोह में सिद्धार्थ मल्होत्रा को बेस्ट स्टाइल के लिए खास अवॉर्ड मिला है, इस अवॉर्ड को सिड ने अपनी पत्नी कियारा को डेडिकेट किया है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
Another Video: @SidMalhotra's speech after winning 'Most Stylish Actor' (Male) award at Bollywood Hungama Style Icons Awards 2023 ❤️
PS- We just can't get enough of him! #SidharthMalhotra #KiaraAdvani #BHStyleIcons #BHStyleIcons23 @Bollyhungama pic.twitter.com/SB2btt6e9I
— Sidharth Malhotra FC (@SidharthFC_) March 25, 2023
बता दें कि वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जब सिद्धार्थ ने ये अवॉर्ड लिया तो इसको लेने के बाद स्टेज पर अपनी स्पीच देते हुए कहा कि- ‘शादी के बाद ये मेरा दूसरा अवॉर्ड है। पहला एक्टिंग के लिए, दूसरा स्टाइल के लिए। मुझे लगता है कि मेरी पत्नी यह जानकर खुश होगी कि मैं एक अच्छा एक्टर हूं, जो बेहद स्टाइलिश है। यह अवॉर्ड उनके और सभी स्टाइलिश के लिए है जो मुझे कूल लुक दे रहे हैं। आप लोगों को धन्यवाद।’

Siddharth Malhotra-Kiara Advani
बता दें कि सिड के इस वीडियो को उनकी वाइफ कियारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर भी शेयर किया है। साथ ही एक्ट्रेस ने इसके साथ कैप्शन में लिखा है कि- ‘इनके पास मेरा पूरा दिल है।’ सिद्धार्थ के इस वीडियो को फैंस सोशल मीडिया पर खूब पसंद कर रहे हैं।
बताते चलें कि कपल ने इसी साल 7 फरवरी को राजस्थान में शादी की थी और उनकी शादी एक बेहद प्राइवेट सेरेमनी थी, जिसमें सिर्फ परिवार और खास दोस्त ही शामिल हुए थे। साथ ही उनकी शादी में कई बी-टाउन के सेलेब्स ने शिरकत भी की और इसके बाद सिद्धार्थ और कियारा अपने-अपने काम में बिजी हो गए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: