Yukta Mookhey Personal Life: बस कुछ घंटे का इंतजार और आ जाएगा वो पल जिसका सभी को इंतजार है। हम बात कर रहे हैं Miss World 2024 की जिसकी मेजबानी इस बार भारत कर रहा है। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता ने उन पुरानी यादों को ताजा कर दिया जब भारत की महिलाओं ने मिस वर्ल्ड का ताज पहनकर पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन किया था। इन्हीं में शामिल हैं युक्ता मुखी (Yukta Mookhey) जिन्होंने साल 1999 में मिस वर्ल्ड का ताज पहनकर विश्व सुंदरी का खिताब अपने नाम किया था।
कौन हैं पूर्व मिस वर्ल्ड युक्ता मुखी
पूर्व मिस वर्ल्ड युक्ता मुखी का जन्म बेंगलुरु के एक सिंधी परिवार में हुआ था। हालांकि उनकी परवरिश दुबई में हुई। साल 1986 में युक्ता अपने परिवार के साथ मुंबई आ गईं और यहीं से शुरू हुई उनकी मिस वर्ल्ड बनने की जर्नी। साल 1999 में वो समय आया जब युक्ता मुखी को विश्व सुंदरी का खिताब दिया गया। उनके सिर पर मिस वर्ल्ड का ताज सजा।
यह भी पढ़ें: साउथ सुपरस्टार Ajith Kumar को आखिर क्या हुआ जो पहुंच गए अस्पताल, हेल्थ पर आया ताजा अपडेट
इस फिल्म से बॉलीवुड में की एंट्री
पूरी दुनिया में अपनी खूबसूरती का परचम लहराने के बाद युक्ता मुखी ने एक्टिंग में करियर बनाना चाहा और फिल्मों का रुख किया। मिस वर्ल्ड बनने के तीन साल बाद उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की और साल 2002 में उन्हें पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर देखा गया। युक्ता ने बॉलीवुड एक्टर आफताब शिवदासानी के साथ फिल्म ‘प्यासा’ से डेब्यू किया। इसके बाद ‘मेमसाहब’, ‘कठपुतली’ समेत कुछ फिल्मों में काम किया।
फ्लॉप रहा बॉलीवुड करियर
युक्ता मुखी ने बॉलीवुड में जमने की काफी कोशिश की लेकिन उन्हें सफल मुकाम नहीं मिल सका। उन्होंने एक भोजपुरी और एक उड़िया फिल्म में भी काम किया लेकिन सफलता उनसे कोसों दूर रही। यही वजह थी कि उन्होंने एक्टिंग को अलविदा कहा और फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गईं।
पर्सनल लाइफ में रही काफी उथल-पुथल
साल 2008 में युक्ता मुखी ने घर बसा लिया। उन्होंने न्यूयॉर्क के बिजनेसमैन प्रिंस तुली से शादी कर ली। शादी के कुछ समय बाद ही कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। कुछ समय तक सब ठीक रहा लेकिन बाद में एक्ट्रेस की शादीशुदा जिंदगी में उथल-पुथल शुरू हो गई।
लोगों को झटका उस समय लगा जब साल 2013 में एक खबर आई कि युक्ता मुखी ने अपने पति प्रिंस तुली के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि उनके पति उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं और जानवरों की तरह पीटते हैं। युक्ता ने पति प्रिंस पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के भी गंभीर आरोप भी लगाए।
अब ऐसी जिंदगी जी रहीं युक्ता
साल 2014 में युक्ता मुखी ने अपने पति प्रिंस तुली से तलाक ले लिया। कोर्ट ने भी बेटे की कस्टडी एक्ट्रेस को दी। साल 2019 में युक्ता ने दोबारा फिल्म इंडस्ट्री में पैर जमाने की कोशिश की। उन्हें आखिरी बार अक्षय कुमार और करीना कपूर की फिल्म ‘गुड न्यूज’ में देखा गया लेकिन फिर एक्ट्रेस पर्दे से गायब हो गईं।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, युक्ता लाइमलाइट से दूर अपना बिजनेस चला रही हैं। बताया जाता है कि उनका फूड और फैशन स्टोर है।
संबंधित खबरें
गोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
6 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
6 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
7 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
7 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
7 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
10 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
47 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
78 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
199 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
221 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines