साउथ सुपरस्टार Ajith Kumar को आखिर क्या हुआ जो पहुंच गए अस्पताल, हेल्थ पर आया ताजा अपडेट

Ajith Kumar Health Update: साउथ सुररस्टार अजित कुमार को अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस खबर के आने के बाद से ही फैंस काफी परेशान हैं। फिलहाल एक्टर की हेल्थ पर ताजा अपडेट आया है। अजित कुमार के मैनेजर ने बताया है कि उन्हें क्या हुआ था और अब उनकी हालत कैसी है।

Ajith Kumar Hospitalised

Ajith Kumar Health Update.

Ajith Kumar Admitted Hospital: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार अजित कुमार (Ajith Kumar) चेन्नई के अस्पताल में भर्ती हैं। जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर आई तो एक्टर के फैंस भी हैरान रह गए हैं। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर अजित को क्या हो गया कि उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। आइए जानते हैं…

विज्ञापन

बता दें कि साउथ एक्टर अजित कुमार को चेन्नई के अपोलो अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। दावा किया जा रहा है कि उन्हें ब्रेन की सर्जरी होने के चलते अस्पताल में भर्ती होना पड़ा लेकिन एक्टर के मैनेजर ने इन खबरों का खंडन कर दिया है। साथ ही अजित की हेल्थ पर ताजा अपडेट दिया है।

विज्ञापन

क्या हुआ है अजित को?

अजित कुमार के मैनेजर सुरेश चंद्रा की मानें तो उन्होंने एक्टर के ब्रेन ट्यूमर के ऑपरेशन की खबर को झूठा बताया है। उन्होंने कहा, ‘अजित कुमार रेगुलर हेल्थ चेकअप के लिए अस्पताल में गए थे। जांच में डॉक्टर्स ने पाया कि एक्टर के कान की नीचे की नसें काफी कमजोर हो गई हैं। इसके बाद उनका इलाज शुरू हुआ जो आधे घंटे में ही पूरा हो गया था।’

विज्ञापन

हेल्थ पर दिया ताजा अपडेट

मैनेजर सुरेश चंद्रा ने कहा, ‘अजित कुमार का ट्रीटमेंट हो गया है और उन्हें फिलहाल अस्पताल के जनरल वार्ड में श‍िफ्ट कर दिया गया है। डॉक्टर्स उन्हें आज शुक्रवार या कल तक छुट्टी दे देंगे।’

विज्ञापन

फैंस ने ली राहत की सांस

उधर, सुपरस्टार अजित कुमार की हेल्थ की जानकारी मिलने के बाद उनके फैंस ने राहत की सांस ली है। साथ ही उनके जल्द ही स्वस्थ होने की कामना की है। जाहिर है कि इन दिनों अजित अपनी अपकमिंग मूवी ‘विदा मुयारची’ की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन मगिज थिरुमेनी कर रहे हैं।

विज्ञापन

जल्द शूटिंग पर लौटेंगे एक्टर

अजित कुमार के ऑफिशियल हेल्थ अपडेट के बाद माना जा रहा है कि वह जल्द ही अस्पताल से डिस्‍चार्ज हो जाएंगे और काम पर वापस लौटेंगे। गौरतलब है कि अजित ने हाल ही में अपने बेटे अधविक का 9वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ