Navratri Special: व्रत में बार-बार एक जैसा खाना खाकर हैं बोर? ट्राई करें ये 5 चटपटी चटनियां

क्या आप भी व्रत वाला खाना खाकर बोर हो गए हैं? आपके इस स्टोरी में हम 5 ऐसी स्वादिष्ट, चटपटी चटनी की रेसिपी बताएंगे, जो आपके व्रत वाले खाने का स्वाद बढ़ा देगी.

Vrat Special Green Chutney
1 / 7
नवरात्रों में व्रत वाले खाने को कैसे स्वादिष्ट बनाएं? (Image: AI)

नवरात्रि व्रत में बार-बार मीठा या फीका खाना खाकर अगर आप भी बोर हो चुके हैं, तो खाने के साथ चटनी ट्राई कर सकते हैं. चटनी सात्विक खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ उसमें खट्टा, मीठा और तीखा फ्लेवर भी जोड़ सकती है. हम आपको इस स्टोरी में 5 ऐसी चटनियों के बारे में बताएंगे, जिसका सेवन आपको काफी पसंद आएगा.  

विज्ञापन

पांच तरह की चटनी करें ट्राई

पांच तरह की चटनी करें ट्राई2 / 7

व्रत में खाने के लिए आप घर पर पांच अलग-अलग तरह की चटनी तैयार कर सकते हैं. इन्हें आलू की रेसिपी, चीला, पकोड़े, टिक्की और साबूदाने से बनी व्रत की चीजों के साथ खा सकते हैं, जिससे उनका स्वाद बढ़ेगा.

विज्ञापन

दही-पुदीने की चटनी

दही-पुदीने की चटनी3 / 7

व्रत के दौरान दही और पुदीने से बनी चटनी भी बनाई जा सकती है, इसका स्वाद भी काफी अच्छा होता है. इसे बनाने के लिए आधा कप दही लें, उसमें आधा कप पुदीना, थोड़ा धनिया, हरी मिर्च, भुना जीरा और सेंधा नमक डालकर अच्छे से पीस लें. इस तरह आपकी स्वादिष्ट चटनी तैयार हो जाएगी, जिसे आप आलू टिक्की या कुट्टू की पकौड़ी के साथ खा सकते हैं

धनिया-मिर्च की हरी चटनी

धनिया-मिर्च की हरी चटनी4 / 7

व्रत में हरे धनिये और हरी मिर्च से बनी चटनी आसानी से तैयार की जा सकती है. इसके लिए कुछ धनिया पत्ती, हरी मिर्च, जीरा और सेंधा नमक लेकर सभी एक साथ बारीक पीस लें. ऐसे हरी चटनी तैयार हो जाएगी, जो आपके सात्विक भोजन का स्वाद बढ़ाएगी.

विज्ञापन

टमाटर की चटनी

टमाटर की चटनी5 / 7

नवरात्रि व्रत में टमाटर का इस्तेमाल करके भी स्वादिष्ट चटनी बनाई जा सकती है. बनाने के लिए आपको चाहिए होगा, एक-दो टमाटर, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, जीरा और सेंधा नमक. इन सभी चीजों को साथ लेकर अच्छे से पीस लें. यह खट्टी चटनी चीला, पकोड़े या दूसरी डिश के साथ अच्छी लगेंगी.

इमली-खजूर की चटनी

इमली-खजूर की चटनी6 / 7

खट्टी-मीठी चटनी पसंद करने वालों के लिए इमली और खजूर की चटनी अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसे बनाने के लिए आठ-दस बिना बीज वाले खजूर लें और उसे पीसकर पेस्ट बना लें. इसके बाद, इमली को भिगोकर उसका 2-3 चम्मच गूदा निकाल लें और इसे कड़ाही में डालें, फिर पानी, सेंधा नमक, भुना जीरा, गुड़ या चीनी और काली मिर्च डालकर अच्छे से पकाएं. जब चटनी गाढ़ी हो जाए, तो इसे सर्व करें.

विज्ञापन

मूंगफली की चटनी

मूंगफली की चटनी7 / 7

अगर आपको व्रत में तीखा और स्वादिष्ट खाना पसंद है, तो मूंगफली की चटनी भी बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए आधा कप भुनी मूंगफली में हरी मिर्च, आधा नींबू, सेंधा नमक और थोड़ा पानी डालकर बारीक पीस लें. इसे साबूदाना डोसा या आलू की रेसिपी के साथ खाएं, तो काफी अच्छा स्वाद मिलेगा. (Images: Pexels) यह भी पढ़ें: Navratri Vrat Recipes: साबूदाना की खिचड़ी और खीर खाकर हो गए हैं बोर? ये 4 हेल्दी रेसिपी करें डाइट में शामिल

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन