हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Veer Savarkar-Madgaon Express में हुई जबरदस्त टक्कर, Shaitaan के रहते कैसी रही फिल्मों की कमाई?

Swatantrya Veer Savarkar, Madgaon Express, Shaitaan Box Office Collection (early estimates): अजय देवगन की फिल्म ‘शैतान’ को रिलीज हुए 15 दिन हो गए हैं, लेकिन अभी भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी जबरदस्त पकड़ बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
Swatantrya Veer Savarkar, Madgaon Express, Shaitaan

Swatantrya Veer Savarkar, Madgaon Express, Shaitaan Box Office Collection (early estimates): अजय देवगन की फिल्म ‘शैतान’ को रिलीज हुए 15 दिन हो गए हैं, लेकिन अभी भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी जबरदस्त पकड़ बनाए हुए हैं। इस बीच थिएटर्स में रणदीप हुड्डा की फिल्म ‘वीर सावरकर’ और कुणाल खेमू की फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ रिलीज हुई हैं। जहां एक तरफ ‘वीर सावरकर’ और ‘मडगांव एक्सप्रेस’ में टकराव हुआ। वहीं, टिकट खिड़की पर पहले से मौजूद ‘शैतान’ ने दोनों फिल्मों को धूल चटाई। आइए आपको बताते हैं कि ‘वीर सावरकर’ और ‘मडगांव एक्सप्रेस’ की पहले दिन की कमाई कितनी है और ‘शैतान’ का कलेक्शन कितना रहा?

कैसा रहा कलेक्शन?

Sacnilk.com की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ‘शैतान’ ने अपनी रिलीज के 15वें दिन भी 2.13 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ इस फिल्म की टोटल कमाई 116.43 करोड़ रुपये हो जाएंगी। वहीं, फिल्म ‘वीर सावरकर’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है और ‘मडगांव एक्सप्रेस’ ने अपने ओपनिंग डे पर 1.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। हालांकि तीनों ही फिल्मों के ये शुरुआती और अनुमानित आंकड़े हैं। ऑफिशियल नंबर आने के बाद इनमें बदलाव हो सकता है।

विज्ञापन

‘वीर सावरकर’ और ‘मडगांव एक्सप्रेस’ में हुई टक्कर

अगर फिल्म ‘वीर सावरकर’ और ‘मडगांव एक्सप्रेस’ की कमाई की बात करें तो दोनों ही फिल्मों की ओपनिंग कुछ खास नहीं रही। साथ ही बॉक्स ऑफिस पर ‘शैतान’ की अच्छी पकड़ के रहते इन फिल्मों का कमाई करना मुश्किल नजर आ रहा है। हालांकि वीकेंड पर फिल्मों की कमाई पर असर पड़ सकता है। अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या ‘वीर सावरकर’ और ‘मडगांव एक्सप्रेस’ आपस में भिड़ेंगी या फिर दोनों ‘शैतान’ से आगे निकलने में कामयाब रहेगी।

शैतान की टोटल कमाई (Sacnilk.com के अनुसार)

  • पहला दिन- 14.75 करोड़ रुपये
  • दूसरा दिन- 18.75 करोड़ रुपये
  • तीसरा दिन- 20.5 करोड़ रुपये
  • चौथा दिन- 7.25 करोड़ रुपये
  • 5वां दिन- 6.5 करोड़ रुपये
  • 6वां दिन- 6.25 करोड़ रुपये
  • 7वां दिन- 5.75 करोड़ रुपये
  • 8वां दिन- 5.05 करोड़ रुपये
  • 9वां दिन- 8.5 करोड़ रुपये
  • 10वां दिन- 9.75 करोड़ रुपये
  • 11वां दिन- 3 करोड़ रुपये
  • 12वां दिन- 3 करोड़ रुपये
  • 13वां दिन- 2.75 करोड़ रुपये
  • 14वां दिन- 2.5 करोड़ रुपये
  • 15वां दिन- 2.13 करोड़ रुपये (शुरुआती और अनुमानित)

यह भी पढ़ें- Rajat Vs Rajveer से Elvish का क्या कनेक्शन? क्या ‘राव साहब’ की वजह से दोनों में हुआ झगड़ा?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola