बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी ‘ऐ वतन मेरे वतन’ (Ae Watan Mere Watan) को लेकर लाइमलाइट में हैं। इस बीच उन्हें लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, सारा के साथ एक हादसा हो गया है। इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करके दी है। सारा ने बताया कि फिल्म के प्रमोशन के दौरान उनका पेट जल गया है। इस बात की जानकारी लगते ही उनके फैंस भी परेशान हो गए। आइए जानते हैं कि सारा के साथ यह हादसा कैसे हुआ?
वीडियो शेयर करके सारा ने क्या बताया?
सारा अली खान ने बुधवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे वे हादसे का शिकार हो गईं? वीडियो में सारा अपने अनोखे और चुलबुले अंदाज में कह रही हैं कि वे इन दिनों एक नहीं, बल्कि 2-2 फिल्मों के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। इस दौरान उनके साथ हादसा हो गया और उनका पेट जल गया। वीडियो में एक्ट्रेस आगे कह रही हैं कि अब क्या करें, इससे हमें सबक मिल गया है। दुर्भाग्य से यह हमारे साथ हुआ।
सारा अली की हालत देखकर घबराए फैंस
हालांकि हादसा कैसे हुआ सारा अली खान ने इस बात की जानकारी नहीं दी है, लेकिन जैसे ही उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया तो उनके फैंस भी घबरा गए। फैंस एक्ट्रेस की वीडियो पर कमेंट करते हुए उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। वहीं कुछ फैंस एक्ट्रेस को सतकर्ता बरतने के लिए कह रहे हैं। आपको बता दें कि सारा अली खान की 2 फिल्में ‘ऐ वतन मेरे वतन’ और ‘मर्डर मुबारक’ लाइन में हैं और जल्दी ही उनकी रिलीजिंग डेट सामने आएगी।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
12 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
12 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
13 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
13 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
17 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
27 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
27 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
28 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
28 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
28 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines