Jailer 2 Box Office Collection Day 8: रजनीकांत (Rajinikanth) की जेलर 2 ने सिनेमाघरों में अब भी अपना दबदबा कायम रखा है. फिल्म ने 8 दिनों बाद दुनियाभर में 606.5 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. सैकनिल्क के अनुसार, 22 अक्टूबर को भारत में जेलर 2 ने 17.15 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया है. फिल्म के अलग-अलग भाषाओं में शोज से भी फिल्म की अच्छी कमाई हुई है. कई भाषाओं में फिल्म के 13,241 शोज से फिल्म के कलेक्शन को अच्छी बढ़त मिली है. भारत में फिल्म ने अबतक 391.55 करोड़ की कमाई कर ली है और विदेशी बाजारों में फिल्म को 214.50 करोड़ का फायदा मिला है.
ओपनिंग वीक में हुई इतनी कमाई
जेलर 2 ने अपने ओपनिंग वीक में ही भारत में 334.35 करोड़ रुपे का बिजनेस किया है. वहीं, तमिल स्क्रीनिंग्स इस कलेक्शन में सबसे बड़ा कोंट्रिब्यूटर रहा. तमिल फिल्म की कमाई तेलुगु, हिंदी और कन्नड़ से आगे रही. जेलर 2 तमिल वर्जन ने गुरुवार को 5,883 शोज से 10,75 लाख की कमाई की. वहीं, हिंदी वर्जन ने 5,095 शोज से 2.40 करोड़ कमाए हैं.
एक्टर्स भी कर रहे फिल्म की तारीफ
जेलर 2 फैंस का दिल जीतने में तो कामयाब हुई ही है, साथ ही एक्टर्स भी फिल्म की तारीफ कर रहे हैं. जेलर 2 की बॉक्स ऑफिस सफलता पर साउथ के स्टार अल्लू अर्जुन ने तारीफ करते हुए X पर पोस्ट किया और लिखा कि सर (रजनीकांत) की स्टार पावर, स्वैग और ऑरा का यह एक सच्चा शोकेस है. अल्लू ने फिल्म के सभी आर्टिस्ट, टेक्नीशियन और प्रोड्यूसर की भी तारीफ की है और पूरी टीम को बधाई दी है.
फिल्म जेलर 2 में फिल्म के पहले भाग के बाद की कहानी को आगे बढ़ाया गया है. रजनीकांत के किरदार मुथु की कहानी ही इस फिल्म में आगे दिखाई गई है. पहली जेलर में मुथु ने विनायक के रोल वाले वर्मन को मार डाला था जिसके बाद उसे चेतावनी मिली थी और मूर्ति तस्करों का नेटवर्क उसके पीछे पड़ गया था. दूसरे भाग में मुथु के आम सुपरवाइजर के रूप में अपने परिवार को बचाने की कोशिश करता है. लेकिन, अतीत उसे पकड़ लेता है और आगे क्या-क्या होता है यह फिल्म देखकर ही आप जान सकते हैं.