Udta Teer Review: याददाश्त खोने से शुरू हुआ खेल, आयुष्मान की कॉमेडी और सस्पेंस ने बांधा समां, पढ़िए उड़ता तीर फिल्म रिव्यू

Udta Teer Movie Review: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान स्टारर फिल्म उड़ता तीर रिलीज हो चुकी है. फिल्म की कहानी कितनी दिलचस्प है और क्या इसे देखने सिनेमाघर जाना चाहिए, जानिए यहां.

Udta Teer Review

Udta Teer Released: दमदार रही उड़ता तीर की ओपनिंग. Image Credits- BookMyShow

Movie name: उड़ता तीर

Director: आकाश ए कौशिक

Movie Casts: आयुष्मान खुराना, सारा अली खान

★★★★★

Udta Teer Review: क्या हो अगर जिंदगी में एक के बाद एक ऐसी घटनाएं होने लगें जिनका सिरा पकड़ना आसान न हो? और जब मामला जासूसी का हो तो हर नया खुलासा कहानी को और उलझा दे? ‘उड़ता तीर’ इसी के सहारे दर्शकों को कॉमेडी, रोमांस और सस्पेंस का मिला-जुला अनुभव देने की कोशिश करती है. आकाश ए कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) विक्रांत की भूमिका में हैं. याददाश्त खोने के बाद विक्रांत की जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है, वह ऐसी परिस्थितियों में फंस जाता है, जहां गलतफहमियां और कुछ घटनाएं लगातार नई परेशानियां खड़ी करती हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

कहानी में लगातार आते हैं नए मोड़

फिल्म का दिलचस्प पक्ष यह है कि कहानी दर्शकों को लंबे समय तक एक ही अनुमान पर टिके रहने नहीं देती. कोई घटना सामने आती है, दर्शक उसका मतलब समझने की कोशिश करते हैं और तभी एक नया मोड़ कहानी की दिशा बदल देता है.

फिल्म में Danish Iqbal, Salim Siddiqui और Naseem Mughal की मौजूदगी भी ध्यान खींचती है. ये कलाकार ‘धुरंधर’ से भी जुड़े रहे हैं, लिहाजा उन्हें इस फिल्म में देखना उन दर्शकों के लिए दिलचस्प हो सकता है, जो उस फिल्म की कास्ट से परिचित हैं. हालांकि, ‘उड़ता तीर’ अपनी कहानी को कॉमेडी और सस्पेंस के अलग तड़के के साथ आगे बढ़ाती है.

विज्ञापन

आयुष्मान खुराना की अदाकारी है सबसे बड़ा प्लस पॉइंट

आयुष्मान खुराना फिल्म में अपने अभिनय से खास प्रभाव छोड़ते हैं. उनका किरदार जिस तरह लगातार उलझनों में फंसता है, उसमें कॉमेडी की काफी गुंजाइश है और आयुष्मान इस मौके का अच्छा इस्तेमाल करते हैं. उनकी कॉमिक टाइमिंग सधी हुई है, वह बड़े-बड़े हावभाव या जरूरत से ज्यादा नाटकीय अंदाज अपनाने के बजाय छोटे रिएक्शन और संवादों की अदायगी से ऑडियंस को हंसाते हैं. यही वजह है कि विक्रांत की परेशानी भी मनोरंजक लगती है.

विज्ञापन

फिल्म की एक और खूबी यह है कि वह कॉमेडी के बीच सस्पेंस को पूरी तरह कमजोर नहीं पड़ने देती. किरदार की उलझन और उसके आसपास बनती परिस्थितियों लगातार बांधे रखती हैं.

सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने यामिनी के किरदार में अच्छा काम किया है इसके अलावा राम कपूर, राहुल बोस, सुहैल नैय्यर, बृजेंद्र काला, गुलशन ग्रोवर, सुप्रिया पिलगांवकर और रघुबीर यादव जैसे कलाकार सहायक भूमिकाओं में कहानी को विस्तार देते हैं.

विज्ञापन

पटकथा में सुधार की गुंजाइश

फिल्म की कहानी में लगातार आने वाले ट्विस्ट इसे रोचक बनाए रखते हैं, लेकिन कुछ घटनाक्रम को ज्यादा स्पष्टता के साथ दिखाया जा सकता था, कुछ जगह स्क्रिप्ट की तार्किक मजबूती बढ़ती, तो रहस्य का प्रभाव और गहरा हो सकता था.

विज्ञापन

तकनीकी पक्ष में सिनेमैटोग्राफी और एडिटिंग कहानी की गति को बनाए रखते हैं. बैकग्राउंड स्कोर रहस्य वाले दृश्यों को प्रभावी बनाने में मदद करता है. सचिन-जिगर का म्यूजिक भी फिल्म के नेचर के साथ बेहतर काम करता है.

फाइनल वर्डिक्ट

विज्ञापन

‘उड़ता तीर’ की सबसे बड़ी ताकत इस फिल्म का स्क्रीनप्ले, डायरेक्शन और आयुष्मान खुराना की दमदार एक्टिंग है. उनकी कॉमिक टाइमिंग फिल्म के कई दृश्यों को खास बनाती है, जबकि कहानी में नियमित अंतराल पर आने वाले ट्विस्ट दर्शकों की जिज्ञासा बनाए रखते हैं.

Danish Iqbal, Salim Siddiqui और Naseem Mughal की मौजूदगी एक अतिरिक्त आकर्षण है. कुछ कमजोरियों के बावजूद, कॉमेडी, रोमांस और सस्पेंस पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यह फिल्म एक अच्छा विकल्प हो सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ