Miss world 1996 event: आज पूरी दुनिया की नजरें मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर पर टिकी हैं। बस कुछ घंटों के इंतजार के बाद पता चल जाएगा कि भारत की सिनी शेट्टी के सिर मिस वर्ल्ड का ताज सज पाएगा या नहीं । 27 साल बाद दूसरी बार भारत को इस इवेंट को ऑर्गेनाइज करने का मौका मिला है। पहली बार जब भारत ने इस इवेंट की मेजबानी की थी, तो कुछ ऐसा हुआ था, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। मिस वर्ल्ड को लेकर बैंगलोर सहित पूरे कर्नाटक में कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन हुए थे। इस इवेंट के बाद भारत के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन दिवालिया हो गए थे।
क्यों मिस वर्ल्ड का विरोध कर रहे थे लोग
लोगों का कहना था कि इस तरह के ब्यूटी कॉन्टेस्ट के जरिए बड़ी संख्या में महिलाओं को नीचा दिखाने की कोशिश की जाती है। विरोध करते हुए 500 से अधिक महिलाओं ने सड़कों पर मार्च निकाला था। वहीं दूसरी तरफ इसे समाज और संस्कृति के लिए खतरा बताया गया। बिगड़ते-बिगड़ते हालात इतने खराब हो गए कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री को केंद्र सरकार से 10 लाख रुपए मांगने पड़ गए और मिस वर्ल्ड में होने वाले स्विमसूट राउंड को बेंगलुरु के बजाए सेशेल्स में कराया गया। इस सब का सबसे ज्यादा असर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को हुआ, जिनकी कंपनी (ABCL) भारत में इसे ऑर्गनाइज करवा रही थी और उन्हें इतना लॉस हुआ कि वो दिवालिया हो गए थे।
क्यों मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइज करवाने में कंगाल हो गए अमिताभ
वीर सांघवी के साथ एक इंटरव्यू में अमिताभ ने खुद खुलासा किया था कि आखिर कैसे वो और उनकी ड्रीम कंपनी लोगों के विरोध का शिकार हो गई। उन्होंने बताया कि वो और उनकी टीम इस प्रोजेक्ट को लेने से पहले कंफ्यूज थे। हालांकि, उन्होंने पूरी रिसर्च की थी, सर्वे करवाया था। इन सबके बावजूद जो भी हुआ उसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। मिस वर्ल्ड में अमिताभ को 70 करोड़ का नुकसान हुआ, वो कर्ज में फंस गए। हालात कुछ ऐसे हो गए नोटिस मिल गया। बैंक का कर्ज चुकाने के लिए अमिताभ को अपना बंगला गिरवी रखना पड़ा। यहां तक कि बिग को की मुकदमों का सामना करना पड़ा।
अमिताभ की किस्मत इतनी खराब निकली कि ABCL बैनर के अंडर बनी फिल्में भी फ्लॉप हो गई। इस कर्ज ने निकलने के लिए अमिताभ के दोस्त अमर सिंह ने मदद की और धीरूभाई अंबानी ने भी मदद का हाथ आगे बढ़ाया।
रिसर्च और सर्वे करवाने के बाद फेल रहें अमिताभ
अमिताभ ने बताया कि 1996 में भारत में इसे ऑर्गेनाइज किया गया और उसके 2 साल पहले ही ऐश्वर्या राय मिस वर्ल्ड और सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। दोनें ब्यूटी क्वींस जब खिताब जीत कर भारत लौटीं तो उनका भव्य स्वागत किया गया था। इसके अलावा 1947 से मिस इंडिया का आयोजन देश में हो रहा था। इन सब प्वाइंट्स पर गौर कर के लगा कि ये इवेंट भव्य और सफल होगा।
अमिताभ का इस पूरी घटना को लेकर मानना है कि सर्वे के अनुसार वो सही थे, ज्यादातर लोग इस इवेंट के फेवर में थे या फिर उन्हें इससे कोई दिक्कत नहीं थी। उन्होंने इस बारे में बिल्कुल नहीं सोचा था कि कुछ लोग की वजह से इतना इफेक्ट पड़ेगा। बता दें, कि इस विरोध प्रदर्शन में बैंगलोर सहित पूरे कर्नाटक में तोड़-फोड़ हई। यहां तक कि एक प्रदर्शनकारी की जान भी चली गई थी ।
यह भी पढ़ें- किस सवाल का जवाब देकर मिस वर्ल्ड बनीं भारत की 6 ब्यूटी क्वींस, जाने क्या था उनका जवाब
संबंधित खबरें
अविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
38 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
69 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
190 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
212 days agoकौन है शादाब खान, जिसकी डॉक्यूमेंट्री 'I Am No Queen' पहुंची ऑस्कर की रेस में
310 days agoग्लोबल पीस ऑनर्स: 'देश के असली नायकों को सलाम', नीता अंबानी ने 26/11 और पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि
316 days agoमशहूर एक्ट्रेस के भाई रिटा. मेजर एक साल से UAE की हिरासत में, दिल्ली HC ने केंद्र सरकार से मांगा अपडेट
336 days agoOperation Safed Sagar क्या है? दुनिया का सबसे ऊंचा हवाई ऑपरेशन, नेटफ्लिक्स पर आएगी सीरीज
337 days agoपवन सिंह की पत्नी ने बताया बंद कमरे का सच! पति के आरोपों पर ज्योति सिंह ने किया पलटवार
362 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines