ग्लोबल पीस ऑनर्स: 'देश के असली नायकों को सलाम', नीता अंबानी ने 26/11 और पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम में शाहरुख खान और रणवीर सिंह समेत बॉलीवुड के बड़े सितारे भी शामिल हुए. शाहरुख खान ने अपनी स्पीच में शहीदों की बहादुरी को याद करते हुए कहा कि उनकी कुर्बानी हमें एकजुट करती है.

Neeta Ambani

Global Peace Honours 2025: मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर शनिवार को हुए वैश्विक शांति सम्मान समारोह (Global Peace Honours 2025) में 26/11 मुंबई हमले और पहलगाम आतंकवादी हमले के शहीदों, पीड़ितों और उनके परिवारों को सम्मानित किया गया. यह कार्यक्रम दिव्यज फाउंडेशन की ओर से आयोजित किया गया था, जिसका नेतृत्व अमृता फड़नवीस ने किया. इस मौके पर रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवारों के साहस और बलिदान को सलाम किया. उन्होंने कहा कि ये हमारे देश के सच्चे नायक हैं, जिनके बारे में हमें हमेशा गर्व और सम्मान के साथ याद रखना चाहिए.​

विज्ञापन

मैं सिर झुकाकर श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं : नीता अंबानी

नीता अंबानी ने बहादुर भारतीय सैनिकों और प्रमुख आतंकी हमलों के पीड़ितों के बलिदानों को याद करते हुए कहा कि देश हमेशा इन शहीदों का आभारी रहेगा क्योंकि उन्होंने अपना ‘आज’ दुश्मनों के सामने इस देश के लिए त्याग दिया ताकि भारत का ‘कल’ सुरक्षित रह सके. नीता अंबानी ने कहा, ‘आज रात अपने वीर सैनिकों, साहसी पुलिसकर्मियों और हमारे बहादुर शहीदों के परिवारों की मौजूदगी में खड़े होकर मेरा दिल हृदय से नतमस्तक हो गया है. इससे बड़ी कोई और कुर्बानी नहीं हो सकती जो अपना जीवन देश के लिए न्योछावर कर दे. 26/11 के शहीदों, पहलगाम और दूसरे किसी भी आतंकवादी हमले के शहीदों के लिए हमारे दिलों में हमेशा आभार और गहरा सम्मान रहेगा. मैं सिर झुकाकर श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं.’

विज्ञापन

देश की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल


इस कार्यक्रम में शाहरुख खान और रणवीर सिंह समेत बॉलीवुड के बड़े सितारे भी शामिल हुए. शाहरुख खान ने अपनी स्पीच में शहीदों की बहादुरी को याद करते हुए कहा कि उनकी कुर्बानी हमें एकजुट करती है और देश के लिए हमारी जिम्मेदारी को मजबूत बनाती है. रणवीर सिंह ने भी पहलगाम और दिल्ली धमाकों के शिकार परिवारों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि इनके साहस और हिम्मत को कभी भुलाया नहीं जा सकता.

वैश्विक शांति सम्मान समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, आईटी एवं संस्कृति मंत्री आशिष शेलार समेत कई अन्य राष्ट्रीय नेता मौजूद रहे. शाम का सबसे खूबसूरत पल था ‘वॉक ऑफ ऑनर’, जहां सितारों ने मिलकर देशभक्ति और एकता का संदेश दिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ