अश्वेत महिलाएं जिन्होंने बदली खूबसूरती की परिभाषा और जीता मिस वर्ल्ड, दो साल क्राउन होल्डर रहीं टोनी

Miss world black beauty: मिस वर्ल्ड के इतिहास में दो ऐसी महिलाएं रही हैं, जिन्होंने ये साबित कर दिया कि खूबसूरती की परिभाषा सिर्फ फेयरनेस नहीं है। जानिए 2001 में मिस वर्ल्ड का पेजेंट जीतने वाली नाइजीरिया की अगबानी दारेगो और जमैका की टोनी एन सिंह के बारे में।

Beauty with brain

Beauty with brain

Miss world black beauty: ब्यूटी पेजेंट मिस वर्ल्ड के बारे में सोचते ही लोगों के दिमाग में एक खूबसूरत महिला की छवि उभरती है। यहां खूबसूरती का मतलब फेयरनेस से है। मगर, क्या आप जानते हैं कि इसके लिए केवल खूबसूरती एक पैमाना नहीं है, मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता जीतने के लिए ब्यूटी क्वीन्स को 3 राउंड्स से गुजरना पड़ता है। इसमें कंटेस्टेंट को ब्यूटी, कॉन्फिडेंस और इंटेलिजेंस तीनों लेवल पर परखा जाता है।

विज्ञापन

इतिहास में दो ऐसी अश्वेत मिस वर्ल्ड विनर रही हैं, जिन्होंने इसे गलत साबित किया है। जानिए 2001 में मिस वर्ल्ड का पेजेंट जीतने वाली नाइजीरिया की अगबानी दारेगो के और जमैका की टोनी एन सिंह के बारे में, जिन्होंने ब्यूटी विथ ब्रेन की परिभाषा को सही साबित किया।

विज्ञापन

मिस वर्ल्ड जीतने वाली पहली अश्वेत महिला बनी अगबनी

नाइजीरिया की अगबानी दारेगो मिस वर्ल्ड बनने वाली पहली अश्वेत महिला हैं। अगबानी ने साल 2001 में 93 ब्यूटी क्वीन्स को हराकर ये कॉम्पटिशन जीता था। उस समय वो महज 18 साल की थीं। इस प्रतियोगिता में पार्ट लेने से पहले उन्होंने नाइजीरिया की सबसे खूबसूरत महिला का खिताब जीता था।

विज्ञापन

दुनिया की 20 सबसे खूबसूरत महिलाओं में एक अगबानी

2003 में फोर्ब्स मैगजीन की लिस्ट के अनुसार अगबानी का नाम दुनिया की 20 सबसे खूबसूरत महिलाओं में शामिल था। मिस वर्ल्ड बनने के बाद अगबानी को Elle, Marie Claire, और Cosmopolitan जैसे मैग्जीन के कवर पर फीचर किया गया।

विज्ञापन

इतिहास में सबसे लंबे समय तक मिस वर्ल्ड रही टोनी एन सिंह

भारतीय मूल की टोनी एन सिंह दूसरी अश्वेत महिला है, जो खूबसूरती की परिभाषा को बदलने में कामयाब रही। जमैका की रहनेवाली टोनी ने 111 ब्यूटी क्वीन्स को हराकर जीत हासिल की। टोनी एन सिंह के पिता भारतीय कैरेबियाई मूल के हैं। इस खिताब को जीतने से पहले टोनी मिस जमैका का खिताब जीत चुकी थीं। मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद वो सोशल मीडिया पर टॉप 10 ट्रेंडिंग पर्सनैलिटी में एक रही।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/Cj1Fm-pu6lY/

सबसे लंबे वक्त तक मिस वर्ल्ड बनी रही टोनी एन सिंह

टोनी 2019 में मिस वर्ल्ड बनी थीं। वो हिस्ट्री की पहली ऐसी मिस वर्ल्ड हैं, जिनके पास मिस वर्ल्ड का क्राउन सबसे लंबे समय तक रहा। ऐसा इसलिए क्योंकि साल 2020 में कोरोना महामारी के आने से मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन रद्द कर दिया। लिहाजा, मिस वर्ल्ड का  ताज 2 साल तक टोनी एन सिंह के पास रहा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ