Bollywood Actress Video Viral: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ स्पॉट किया गया। इस वीडियो को सोशल मीडिया स्टार ओरी ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है, जिसमें जाह्नवी तिरुपति मंदिर के दर्शन करने पहुंची हैं। हैरानी की बात ये है कि वीडियो में एक्ट्रेस घुटनों के बल मंदिर की सीढ़ियां चढ़ रही हैं। वीडियो देखने के बाद लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
तिरुपति मंदिर में किए दर्शन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जान्हवी कपूर हमेशा अपने जन्मदिन के मौके पर तिरुपति मंदिर में दर्शन करने के लिए जाती हैं। इस बीच उनका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि वह घुटनों के बल सीढ़ियां चढ़ते हुए मंदिर तक पहुंची हैं। इस बात का खुलासा खुद ओरी ने अपने एक फन ब्लॉग में किया है।
यह भी पढ़ें: धर्म के लिए Sara Ali Khan को पहले भी सुनने पड़े हैं ताने, भाई संग बिकिनी फोटो ने मचा दिया था बवाल
घुटने के बल चढ़ी सीढ़ियां
ओरी के फन ब्लॉग में आप देख सकते हैं कि इस बात का खुलासा खुद जान्हवी कपूर कर रही हैं। उन्होंने मंदिर में शायद 50वीं सीढ़ी चढ़ी है, जबकि उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया कह रहे हैं कि यह उनकी नौवीं सीढ़ी है। वहीं ओरी बता रहे हैं कि यह उनकी मंदिर में पहली यात्रा और चढ़ाई है।
वीडियो में जाह्नवी कपूर की सादगी फैंस को काफी पसंद आ रही है। उन्हें मंदिर की सीढ़ी चढ़ने के अलावा साउथ इंडियन खाने का लुत्फ उठाते भी देखा जा सकता है। इस दौरान एक्ट्रेस ने कहा, ‘भगवान के दर्शन का हक कमाना पड़ता है। इसलिए मुझे मंदिर में सीढ़ियां चढ़ना पसंद है।’
जाह्नवी कपूर का वर्कफ्रंट
आपको बता दें कि जाह्नवी कपूर को आखिरी बार फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने कैमियो किया था। फिलहाल एक्ट्रेस जल्द ही साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। वह साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म ‘देवारा’ में नजर आएंगी। इसके अलावा राजकुमार राव के साथ ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ भी रिलीज के लिए तैयार है।
संबंधित खबरें
गोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
4 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
5 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
5 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
5 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
5 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
8 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
46 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
77 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
197 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
220 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines