Bigg Boss OTT 3: जानें कब ओटीटी पर दस्तक दे रहा शो? इन कंटेस्टेंट का नाम चर्चा में

Bigg Boss OTT 3 Premier: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 पिछले काफी समय से चर्चा में बना हुआ है। फैंस भी शो के प्रीमियर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर एक अपडेट सामने आ गया है, जिसे जानने के बाद फैंस भी काफी एक्साइटेड हो जाएंगे।

Bigg Boss OTT 3

Bigg Boss OTT 3 Update. Photo Credit- Instagram

विज्ञापन

Bigg Boss OTT 3 Premier: सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो बिग बॉस की अलग ही फैन फॉलोइंग है। इस शो के अबतक 17 सीजन आ चुके हैं और दो ओटीटी सीजन भी स्ट्रीम हो चुके हैं। अब फैंस की नजरें बिग बॉस ओटीटी के तीसरे सीजन (Bigg Boss OTT 3) पर टिकी हुई हैं।

फैंस की एक्साइटमेंट को देखते हुए मेकर्स भी तीसरे सीजन की तैयारी में बिजी हैं। इस बीच शो को लेकर एक अपडेट सामने आ गई है। आइए जानते हैं कि बिग बॉस ओटीटी 3 कब से दस्तक देने वाला है।

विज्ञापन

Bigg Boss OTT 2': List of contestants, timing and all you need to know about Salman Khan's show – ThePrint – ANIFeed

प्रीमियर पर आया अपडेट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस ओटीटी 3 के प्रीमियर को लेकर अब तक कई खबरें आ चुकी हैं। खबर यह भी है कि मेकर्स ने नए सीजन के लिए कंटेस्टेंट को अप्रोच करना शुरू कर दिया है। हालांकि तीसरे सीजन में कौन-कौन शामिल हो रहा है इस पर अब तक सस्पेंस बरकरार है।

Bigg Boss OTT 3

विज्ञापन

ट्रांसजेंडर पूजा बनेंगी हिस्सा?

जाहिर है कि बिग बॉस ओटीटी 3 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शो शुरू होने के साथ ही लोग यह भी जानने को बेकरार हैं कि शो में इस बार कौन-कौन सेलेब्स हिस्सा लेंगे। इस बीच ट्रांसजेंडर पूजा शर्मा रेखा का नाम भी खूब चर्चा में है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ट्रांसजेंडर पूजा बिग बॉस ओटीटी के तीसरे सीजन में शामिल हो सकती हैं।

विज्ञापन

पूजा शर्मा रेखा के अलावा तीसरे सीजन के लिए पॉपुलर कंटेंट क्रिएटर महेश केशवाला का नाम भी चर्चा में है। उनके अलावा विक्की जैन, शीजान खान, रोहित झिंजुर्के, तुषार सिलावट का नाम भी सामने आ रहा है।

Pooja sharma rekha in mumbai local train the journey of transgender is so Special |ट्रांसजेंडर पूजा के कोलकाता से मुंबई लोकल ट्रेन की रेखा तक का सफर क्यों है खास, जानें यहां|

विज्ञापन

पहला और दूसरा सीजन रहा था हिट

गौरतलब है कि बिग बॉस ओटीटी का पहला और दूसरा सीजन काफी हिट रहा था। साल 2021 में मेकर्स ने बिग बॉस को ओटीटी पर स्ट्रीम करने का फैसला लिया था। लोगों ने भी शो को काफी पसंद किया है। वहीं अब तीसरे सीजन पर सबकी निगाहें बनी हुई हैं।

आपको बता दें कि ओटीटी के पहले सीजन को करण जौहर ने होस्ट किया था, जबकि दूसरे सीजन को खुद सलमान खान ने होस्ट किया था।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/C2v7mkKPEN3/

जानें कब दस्तक देगा OTT 3

बिग बॉस ओटीटी 3 के प्रीमियर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो मई में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो सकता है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
इस बीच बिग बॉस 18 को लेकर भी खबरें आने लगी हैं।

विज्ञापन

कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि शो अक्टूबर के महीने में शुरू होगा। हालांकि शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम अभी तक फाइनल नहीं हो पाए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ