UP Board 10th Result 2024 Toppers List: 10वीं में प्राची निगम ने मारी बाजी, यहां देखें टॉपर्स की पूरी लिस्ट

UP Board 10th Result 2024 Toppers: यूपी बोर्ड ने 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस साल 29 लाख से ज्यादा अभ्यार्थियों ने हाई स्कूल की परीक्षा दी थी। वहीं यूपी बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र देव और सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके टॉपर्स के नाम की अनाउंसमेंट भी कर दी है। तो आइए देखते हैं इस साल 10वीं के टॉप 10 टॉपर्स कौन हैं?

UP Board 10th topper Prachi Nigam top 10 list
विज्ञापन

UPMSP UP Board Class 10th Result 2024 Toppers List: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। वहीं हाई स्कूल में कुल 89.55 प्रतिशत बच्चे पास हो गए हैं। वहीं 10वीं में प्राची निगम ने बाजी मारी है। वो 500 में से 491 (98.50%) मार्क्स के साथ पूरे उत्तर प्रदेश में पहले स्थान पर हैं। इसी के साथ 2024 के टॉपर्स लिस्ट में कई अन्य विद्यार्थियों के नाम शामिल हैं। तो आइए जानते हैं 10वीं के टॉप 10 टॉपर्स के नाम।

प्राची निगम बनीं टॉपर

विज्ञापन

यूपी बोर्ड 2024 के नतीजों की बात करें तो हाई स्कूल में प्राची निगम ने टॉप किया है। इसके अलावा 10वीं में 89.55 प्रतिशत बच्चे पास हो गए हैं तो वहीं 10.45 प्रतिशत बच्चे फेल हैं। यूपी बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र देव और सचिव दिब्यकांत शुक्ला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके टॉपर्स की जानकारी दी है। बता दें कि 89.55 फीसदी पास विद्यार्थियों में से 86.05% छात्र और 93.40% छात्राओं के नाम शामिल हैं।

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2024 की लाइव अपडेट चेक करने के लिए यहां क्लिक करें

रैंक टॉपर का नाम मार्क्स जिला
1. प्राची निगम 98.50% सीतापुर
2. दिव्या सोनकर 98.33% फतेहपुर
3. नव्या सिंह 98.00% सीतापुर
4. स्वाती सिंह 98.00% सीतापुर
5. दिपांशी सिंब सेनगर 98.00% जालौन
6. अर्पित तिवारी 98.00% प्रतापगढ़
7. वैष्णवी 97.83% सीतापुर
8. इशिका 97.83% जालौन
9. राज सिंह 97.83% प्रयागराज
10. दीपिका देवी 97.83% फतेहपुर

UP Board 10th 12th Result 2024 Check Karne ke liye Official Website upnic.in Result 2024 par Click Karein

विज्ञापन

कितने बच्चों ने दिया था एग्जाम?

यूपी बोर्ड 2024 में इस साल 10वीं और 12वीं को मिलाकर तकरीबन 55 लाख विद्यार्थियों ने फॉर्म भरा था, जिनमें से 3 लाख के लगभग परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। ऐसे में 53 लाख बच्चों का रिजल्ट आज जारी हुआ है। वहीं 10वीं की बात करें तो यूपी बोर्ड ने 22 फरवरी से 7 मार्च तक हाई स्कूल की परीक्षा करवाई थी। वहीं इस बार यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में कुल 29,47,311 विद्यार्थियों ने नामांकन भरा था, जिनमें से कुछ बच्चों ने परीक्षा नहीं दी तो 10.45 प्रतिशत बच्चे फेल हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Board 12th Toppers List देखने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ