हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

UGC NET June 2025: रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख बढ़ी, जानें कैसे करें आवेदन

UGC NET जून 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। इक्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 12 मई तक ऑनलाइॉन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

UGC NET June 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET जून 2025 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब इच्छुक उम्मीदवार 12 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार इस ऑफिशियल वेबसाइट – ugcnet.nta.ac.in पर जाकर डायरेक्ट लिंक से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख
एनटीए की आधिकारिक सूचना के अनुसार, परीक्षा शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 13 मई 2025 है।

करेक्शन विंडो कब खुलेगी?
अगर किसी उम्मीदवार से आवेदन में कोई गलती हो जाती है तो वह उसे 14 मई से 15 मई 2025 तक सुधार सकता है। करेक्शन विंडो इसी समय के लिए खुली रहेगी।

विज्ञापन

UGC NET June 2025: आवेदन करने का तरीका

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।

विज्ञापन

2. इसके बाद होम पेज पर दिए गए UGC NET June 2025 Registration लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, यहां आप रजिस्ट्रेशन करें।

विज्ञापन

4. रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके एप्लिकेशन फॉर्म भरें।

5. अंत में आप आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

विज्ञापन

6. इसके बाद आप फॉर्म सबमिट करके कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।

7. आप भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट संभाल कर जरूर रखें।

विज्ञापन

किसी परेशानी में संपर्क करें
अगर किसी उम्मीदवार को आवेदन करने में कोई समस्या होती है, तो वह 011 – 40759000 / 011 – 69227700 पर कॉल कर सकता है या ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकता है।

परीक्षा की तारीख और पैटर्न
UGC NET जून 2025 की परीक्षा 21 जून से 30 जून 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में होगी। परीक्षा में दो पेपर होंगे – दोनों में मल्टिपल चॉइस प्रश्न (MCQs) होंगे। दोनों पेपर के बीच कोई ब्रेक नहीं होगा। प्रश्नपत्र की भाषा इंग्लिश और हिंदी में होगी, केवल भाषा विषयों को छोड़कर।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola