हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं रिजल्ट 2025 कल होगा जारी, जानें कैसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की तरफ से कल सुबह 11 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा। इस परीक्षा में शामिल छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन

उत्तराखंड बोर्ड की तरफ से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट यानी कक्षा 10वीं-12वीं की परीक्षा 2025 का रिजल्ट कल, 19 अप्रैल 2025 को जारी किया जाएगा। बोर्ड द्वारा रिजल्ट कल सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किया जाएगा। इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) की ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in या uaresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

तैयार रखें एडमिट कार्ड
उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं के छात्रों का सलाह देता है कि वे अपने एडमिट कार्ड तैयार रखें। एडमिट कार्ड में दिए गए एग्जाम रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की मदद से ही छात्र अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। छात्र ध्यान दें कि कल जारी होने वाला स्कोकार्ड प्रोविजनल होगा। उन्हें अपनी ओरिजनल मार्कशीट लेने के लिए अपने स्कूल जाना होगा।

इतने प्रतिशत मार्क्स लाने पर ही होंगे पास
उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में 33% अंक प्राप्त करने होंगे। जो छात्र एक या दो विषय में 33% से कम अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें कम्पार्टमेंट परीक्षा देनी होगी। जिसके शेड्यूल बोर्ड द्वारा जल्द ही जारी किया जाएगा। वहीं, तीन या उससे अधिक विषयों में 33% से कम अंक हासिल करने वाले छात्र को पूरी तरह से फेल माना जाएगा और उन्हें दोबारा से अपना क्लास रिपीट करनी होगी।

विज्ञापन

Uttarakhand Board 10th-12th Result 2025: कैसे देखें उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं रिजल्ट 2025?

स्टेप 1 – सबसे पहले बोर्ड की इस ऑफिशियल वेबसाइट – ubse.uk.gov.in पर जाएं।

विज्ञापन

स्टेप 2 – इसके बाद “UBSE 10th Result 2025” या “UBSE 10th Result 2025” पर क्लिक करें।

स्टेप 3 – अब आप यहां अपना एग्जाम रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें।

विज्ञापन

स्टेप 4 – आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

सटेप 5 – आप भविष्य के लिए इसे डाउनलोड कर लें और साथ ही इसकी एक कॉपी प्रिंट करके अपने पास रख लें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola