NIELIT January 2023 result: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (NIELIT) ने जनवरी 2023 सेशन परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं।

उम्मीदवार संस्थान के छात्र पोर्टल, student.nielit.gov.in पर जाकर O, A, B और C लेवल की परीक्षाओं के लिए NIELIT परिणाम 2023 चेक कर सकते हैं। चेक करने के लिए सीधा लिंक नीचे दिया गया है।

विज्ञापन

थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों परीक्षा के परिणाम 23 अप्रैल को घोषित किए गए थे। इन रिजल्ट को देखने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और जन्मतिथि का इस्तेमाल करना होगा। NIELIT रिजल्ट 2023 को डाउनलोड करने का तरीका जानने के लिए नीचे दिए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते है।

विज्ञापन

NIELIT January 2023 result: ऐसे करें चेक

  • NIELIT की आधिकारिक वेबसाइट student.nielit.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर जाएं और व्यू रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
  • ‘सूचना प्रौद्योगिकी’ अनुभाग के तहत, परीक्षा के नाम का चयन करें।
  • लॉगिन पेज दिखाई देगा। अपना रोल नंबर, जन्म तिथि दर्ज करें और परीक्षा वर्ष, नाम चुनें।
  • सबमिट करें और अपना परिणाम देखें।

रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद अपने ग्रेड चेक करें

  • 85 प्रतिशत और अधिक: ए
  • 65 से 74 फीसदी : बी
  • 55 से 64 फीसदी : सी
  • 50 से 54 फीसदी : डी
  • 50 फीसदी से कम: एफ – फेल

यदि आवश्यक हो तो उम्मीदवार नाइलिट की आंसर-शीट्स के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ऑफलाइन जमा करना है, डिटेल में जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ