School Closed: 24 या 25 नवंबर, कब है गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस? जानें स्‍कूलों में कब रहेगी छुट्टी

Guru Teg Bahadur Balidan Diwas Holiday Date: भारत में इस बार गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस पर स्‍कूलों में कब छुट्टी म‍िलेगी इस पर कंफ्यूजन है. स्‍कूलों में छुट्टी सोमवार 24 नवंबर को रहेगी या 25 मंगलवार को? आइये जानते हैं.

guru tegh bahadur

Guru Teg Bahadur Balidan Diwas Holiday Date: गुरु तेग बहादुर के बल‍िदान द‍िवस पर स्‍कूलों में छुट्टी रहती है. हर साल गुरु तेग बहादुर का शहीदी द‍िवस मनाया जाता है. पीटीआई के अनुसार इस बार उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरु तेग बहादुर बल‍िदान दिवस 2025 के लिए घोषित गजटेड छुट्टी की तारीख को बदल दी है.

विज्ञापन

बता दें क‍ि गुरु तेग बहादुर के बल‍िदान द‍िवस की छुट्टी इस बार 24 नवंबर 2025 के लिए तय थी, ज‍िसे अब बदलकर 25 नवंबर 2025 (मंगलवार) कर दी गई है. र‍िपोर्ट के अनुसार यूपी सरकार ने पूरे प्रदेश के ल‍िए छुट्ट‍ियों की नई ल‍िस्‍ट जारी कर द‍ी है और अब बदली हुइ तारीख के अनुसार पूरे उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी ऑफिसों और स्‍कूलों में छूट्टी होगी.

विज्ञापन

लॉन्‍ग वीकएंड नहीं म‍िल पाएगा
कुछ कक्षाओं के छात्रों के ल‍िए शन‍िवार को स्‍कूल क्‍लोज रहता है. ऐसे में अगर गुरु तेग बहादुर बल‍िदान द‍िवस की छुट्टी 24 नवंबर को म‍िल जाती, तो लगतार तीन द‍िनों की छुट्टी हो जाती. बैंकों और सरकारी दफ्तरों के कर्मचार‍ियों को रव‍िवार और सोमवार दोनों द‍िनों की छुट्टी म‍िलती.

विज्ञापन

क्‍यों मनाया जाता है ये द‍िवस
यह द‍िन नौवें सिख गुरु, गुरु तेग बहादुर जी की धार्मिक आजादी के लिए अटूट हिम्मत और कुर्बानी के सम्मान में मनाया जाता है. वे धर्म को मानने के अधिकारों की रक्षा के लिए जुल्म और नाइंसाफी के ख‍िलाफ खड़े हुए थे.

ये कहानी तब की है, जब ह‍िन्‍दुस्‍तान पर मुगल बादशाह औरंगजेब के राज था. औरंगजेब, भारत में हिंदुओं को जबरदर इस्लाम में तब्‍दील करने की कोशिश कर रहा था. लोगों ने जब औरंगजेब का विरोध क‍िया , तब उन्‍हें गंभीर नतीजे भी भुगतने पड़े.

विज्ञापन

अपने धर्म की रक्षा के लिए बेचैन कश्मीरी पंडितों का एक ग्रुप मदद के लिए गुरु तेग बहादुर के पास गया. गुरु तेग बहादुर ने मदद का वादा क‍िया.

औरंगजेब के पास इसकी सूचना पहुंची. इसके बाद गुरु तेग बहादुर को गिरफ्तार करके औरंगजेब के सामने लाया गया. उन्‍हें जेल में बंद कर द‍िया गया. हालांक‍ि चार महीने जेल में रहने और अपने तीन अनुयायियों को बेरहमी से मारते हुए देखने के बावजूद, उन्होंने अपना धर्म छोड़ने या अपने दिव्य संबंध को साबित करने के लिए चमत्कार करने से इनकार कर दिया.

विज्ञापन

उनके अडिग रवैये से बादशाह औरंजेब इतना नाराज हो गया क‍ि उसने उन्हें फांसी देने का आदेश दे द‍िया. 11 नवंबर 1675 को, गुरु तेग बहादुर का दिल्ली के चांदनी चौक में सबके सामने सिर कलम कर दिया गया.

उनकी शहादत की जगह पर अब गुरुद्वारा शीश गंज साहिब है, जो सिखों के लिए गहरी श्रद्धा और आस्‍था की जगह है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ