UK Board 10th 12th Result 2026 (OUT): जारी हुआ उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, ubse.uk.gov.in पर करें चेक

UK Board 10th 12th Result 2026 (OUT): उत्तराखंड बोर्ड ने आज यानी अप्रैल को कक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट जारी कर दिया है. छात्र अपने परिणाम और अंक ubse.uk.gov.in वेबसाइट पर देख सकते हैं.

UBSE.jpg

UK Board 10th 12th Result 2026

विज्ञापन

UK Board 10th 12th Result 2026: आज 25 अप्रैल 2026 को UBSE यानी उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् ने कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजों की घोषणा कर दी है. रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया गया है. सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर रिलज्ट देख सकते हैं. 10वीं और 12वीं के सभी छात्र कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से मार्कशीट देख सकते हैं. स्कोरकार्ड देखने और डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें.

कैसे देखें उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट? (How to Check Uttarakhand Board Result)

  • रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uaresults.nic.in या ubse.uk.gov.in पर जाएं.
  • इसके बाद Board Exam सेक्शन में Board Exam Result 2026 पर क्लिक करें.
  • High School Board Result 2026 या Inter Board Result 2026 पर क्लिक करें. आपको जो भी परिणाम देखने है उसके ऊपर क्लिक करें.
  • रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड दर्ज कर सबमिट करें. इसके बाद Find Results पर क्लिक कर अपने परिणाम देखें. आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें – CBSE Class 12th Result 2026: कब आएगा 12वीं का रिजल्ट? जानें डेट, ऐसे चेक करें परिणाम

विज्ञापन

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं टॉपर

उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं में अक्षिता गोयल ने टॉप किया है. वहीं 12वीं कक्षा में गीतिका और सुशीला ने टॉप किया है. 10वीं की अक्षिता गोयल ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं. 12वीं कक्षा की गीतिका पंत और सुशीला मेहंदीरता ने 98 प्रतिशत अंक के साथ दोनों ने टॉप किया है. छात्र रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं. अगर आधिकारिक वेबसाइट काम नहीं करती है तो ऐसे में डिजिलॉकर पर परिणाम देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ