NEET UG 2026 Admit Card: नीट यूजी एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, ऑफिशियल वेबसाइट से करें डाउनलोड

NEET UG 2026 Admit Card 2026: नीट यूजी 2026 परीक्षा के लिए एनटीए ने 26 अप्रैल 2026 को देर रात एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड को ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं.

NEET UG 2026 Admit Card 2026

Photo Credit- Social Media

NEET UG 2026 Admit Card 2026: नीट यूजी 2026 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. नीट यूजी एडमिट कार्ड आज 27 अप्रैल 2026 सोमवार को जारी होना था. लेकिन 26 अप्रैल की देर रात ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर नीट यूजी 2026 एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया. परीक्ष के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. बता दें कि, परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा 3 मई 2026, रविवार को किया जाएगा.

विज्ञापन

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

विज्ञापन
  • नीट यूजी परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.
  • आपको होमपेज पर Candidate Activity नजर आएगा. इसके ऊपर क्लिक करें.
  • NEET UG 2026 Admit Card पर क्लिक करें. इसके बाद एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन डालकर सबमिट करें.
  • सभी डिटेल्स डालकर सबमिट करने के बाद नीट यूजी हॉल टिकट स्क्रीन पर खुल जाएगा. आप इसे यहां से डाउनलोड करके प्रिंट कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें – 12वीं के बाद बिना NEET करें ये टॉप 5 मेडिकल कोर्स, लाखों में होती है कमाई

कब होंगी नीट यूजी परीक्षा?

नीट यूजी की परीक्षा का आयोजन 3 मई 2026, दिन रविवार को किया जाएगा. परीक्षा दोपहर को 2 बजे से लेकर शाम को 5 बजे के बीच होंगी. परीक्षा हॉल में प्रवेश करने के लिए छात्रों को एडमिट कार्ड के साथ ही वैध आईडी प्रूफ लाना अनिवार्य होगा. उम्मीदवार परीक्षा के लिए जाने से पहल एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी जरूरी दिशानिर्देशों को अच्छे से जान लें.

विज्ञापन

परीक्षा में शामिल होने के लिए सभी दिशानिर्देशों का पालन करना बेहद जरूरी होगा. बता दें कि, नीट यूजी की परीक्षा देशभर में 552 शहरों में और विदेश के 14 शहरों में आयोजित की जा रही है. परीक्षा केंद्र पर 1:30 बजे के बाद एंट्री बंद हो जाएगी. सभी उम्मीदवार समय से पहले पहुंचने का प्रयास करें.

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ