UP Board Topper List: 10वीं में किसने मारी बाजी, यहां देखें टॉपर्स की पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा जारी 10वीं के नतीजों को आप upmsp.edu.in, upresults.nic.in, results.digilocker.gov.in पर क्लिक कर देख सकते हैं.

यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर लिस्ट.jpg

यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आज यानी गुरुवार को जारी हो गया. लाखों छात्रों के लिए ये परिणाम उनका भविष्य निर्धारित करने वाला है. कई बच्चे रिजल्ट के अनुसार ही इंटरमीडिएट में अपनी स्ट्रीम का चुनाव करेंगे. रिजल्ट जारी होते ही, सोशल मीडिया पर टॉपर्स के नाम की चर्चा होने लगी. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा जारी 10वीं के नतीजों को आप upmsp.edu.in, upresults.nic.in, results.digilocker.gov.in पर क्लिक कर देख सकते हैं.

विज्ञापन

ये रहे यूपी बोर्ड 10वीं बोर्ड 2026 के टॉपर्स

रैंकविद्यार्थी का नामप्राप्तांक (%)जिला
1कशिश वर्मा97.83%सीतापुर
1अंशिका वर्मा97.83%बाराबंकी
2अदिति97.50%बाराबंकी
3अर्पिता97.33%सीतापुर
3परी वर्मा97.33%बाराबंकी
3ऋषभ साहू97.33%झांकी

यूपी बोर्ड टॉपर्स को क्या मिलेगा?


उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष पुरस्कार योजना की घोषणा की है. राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को एक लाख रुपये नकद राशि, एक उन्नत लैपटॉप तथा प्रशस्ति-पत्र भेंट किया जाएगा, जबकि जिला स्तर के टॉपरों को 21,000 रुपये नकद पुरस्कार के साथ प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा.

विज्ञापन

डिजिलॉकर के माध्यम से प्राप्त करें यूपी बोर्ड परिणाम

डिजिलॉकर भारत सरकार का आधिकारिक डिजिटल लॉकर पर अपना रिजल्ट देखने के लिए आपको सबसे पहले digilocker.gov.in वेबसाइट या मोबाइल एप्लिकेशन पर जाना होगा. इसके बाद आधार कार्ड या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें, अगर अकाउंट न हो तो तुरंत अपना अकाउंट क्रिएट करें. ‘शिक्षा’ अनुभाग में जाकर ‘UPMSP’ या ‘यूपी बोर्ड’ खोजें तथा 10वीं या 12वीं कक्षा का चयन करें. रोल नंबर, जिला और अन्य डिटेल्स ‘सबमिट’ कर ओके का बटन दबाएं, इसके तुरंत बाद ही आपकी स्क्रीन पर डिजिटल मार्कशीट नजर आ जाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ